विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर, तुरंत समझते हैं पेरेंट्स का मन

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे अपने माता-पिता के मूड और भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं। ये ...और पढ़ें

इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 2 के बच्चे होते हैं भावुक और संवेदनशील स्वभाव के।

  2. मूलांक 6 वाले बच्चे रिश्तों को महत्व देते, दूसरों का ख्याल रखते।

  3. मूलांक 7 के बच्चे शांत, गंभीर, पेरेंट्स की मदद करते।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसकी जन्म तिथि पर निर्भर करता है। कुछ लोग स्वभाव से ज्यादा गुस्सैल, तो कुछ लोग बहुत शांत होते हैं। व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, सोचने के तरीके और व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वहीं जब बात बच्चों की होती है, तो उनमें भी अलग-अलग गुण देखने को मिलते हैं।

कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जिन्हें अपने माता-पिता की भावनाओं को समझने के लिए उनके कुछ कहने का इंतजार नहीं करना पड़ता है। ये लोग चेहरे के हाव-भाव, नजरों की भाषा और बोलने के अंदाज से ही समझ जाते हैं कि उनके पेरेंट्स कब खुश हैं और कब परेशान। ये बच्चे फेस रीडिंग में भी माहिर होते हैं और सही गलत की पहचान कर लेते हैं। आइए आपको बताते हैं और कौन से मूलांक हैं जो फेस डीडिंग किन तारीखों में जन्मे बच्चों में यह खासियत देखने को मिल सकती है।

मूलांक 2

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा को भावनाओं से जोड़ा जाता है इसलिए मूलांक 2 वाले बच्चे स्वभाव से बहुत ज्यादा भावुक और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं।

ये बच्चे अपने माता-पिता के चेहरे को देखते ही भीतर की भावनाओं को समझ लेते हैं। यही नहीं किसी और को भी देखकर ये इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि उसके मन में क्या चल रहा है।
इन बच्चों को सही और गलत की अच्छी पहचान होती है।

मूलांक 6

मूलांक 6 का संबंध शुक्र से होता है और इस मूलांक के बच्चों को हमेशा दूसरों का ख्याल रखना आता है। किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले बच्चों का मूलांक 6 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के बच्चे प्रेम, अपनापन से भरपूर और रिश्तों को महत्व देने वाले होते हैं।

ये अपने आसपास मौजूद लोगों को भी अच्छी तरह से एक बार में ही पहचान लेते हैं और सही गलत की पहचान बखूबी कर लेते हैं। यही नहीं पेरेंट्स की परेशनी को भी मिनटों में समझ लेते हैं और उनका पूरा साथ देते हैं समझने की कोशिश करते हैं। यही नहीं माता-पिता के चेहरे पर उदासी देखकर उन्हें खुश करने की कोशिश भी करते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 के बच्चे स्वभाव से बहुत ज्यादा इमोशनल होते हैं और इनके ऊपर केतु का प्रभाव होता है। जिन बच्चों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के बच्चों को अक्सर शांत और गंभीर स्वभाव का माना जाता है। यही नहीं उन्हें निरीक्षण करने वाला भी माना जाता है।

ये बच्चे दूसरों के व्यवहार और चेहरे के हाव-भाव को बारीकी से देखते हैं। ये अपने पेरेंट्स की परेशानियों को भी मिनटों में भांप लेते हैं और हर हाल में उनकी मदद करेने के बारे में सोचते हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो ये उसकी खूबियां भी हो सकती हैं। ऐसा भी हो सकता है कि इन मूलांकों के सभी लोगों का स्वभाव अलग-अलग हो, लेकिन कुछ बच्चों का स्वभाव इससे मिलता जुलता ही होता है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में चलता है इन मूलांक के लोगों का सिक्का! बॉस की तरह रौब जमाकर मनवा लेते हैं अपनी हर बात

यह भी पढ़ें- पॉकेट मनी उड़ाते नहीं, संभालकर रखते हैं! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं पैदाइशी 'फाइनेंशियल जीनियस'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।