पेरेंट्स ध्यान दें! जन्म से ही जीनियस होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, गजब की होती है याददाश्त
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे मूलांक के बच्चे होते हैं जो जन्म से ही बुद्धिमान और तेज याददाश्त वाले होते हैं। आइए जानें कौन सी हैं जन्म तिथियां और किस मूलांक के होते हैं ये बच्चे।

याददाश्त से तेज मूलांक का बच्चा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 के बच्चे होते हैं ऊर्जावान और तेज याददाश्त वाले।
मूलांक 3 के बच्चे पढ़ाई में रुचि और तार्किक क्षमता रखते हैं।
मूलांक 5 के बच्चे बुद्धिमान, जिज्ञासु और चतुर होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब बात अंक ज्योतिष की आती है, तो हर व्यक्ति का अपना अलग मूलांक होता है और किसी भी मूलांक का एक निश्चित स्वभाव होता है। जब बात आती है बच्चों के मूलांकों की तब कोई भी बच्चा दूसरे से अलग ही होता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ मूलांकों में जन्म लेने वाले बच्चों की समझने की क्षमता काफी अच्छी होती है और कुछ ऐसे होते हैं जो काफी देर से चीजों को समझते हैं।
अक्सर पेरेंट्स कुछ बच्चों के बारे में ऐसा बोलते हैं कि उनका बच्चा बड़ी से बड़ी चीजों को मिनटों में याद कर लेता है। इसके लिए उनका मूलांक ही जिम्मेदार होता है।
इसी वजह से माता-पिता को इनकी खास खूबियों को पहचानकर उन्हें सही दिशा देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं उन मूलांकों के बारे में, जिनके बच्चों को अंक ज्योतिष में बुद्धिमान और तेज दिमाग और सबसे अच्छी याददाश्त वाला माना जाता है।
मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 का संबंध सूर्य देव से होता है और सूर्य के प्रभाव से ही इस मूलांक के बच्चे जरूरत से ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। ये बच्चे जन्म से ही आत्मविश्वासी, ऊर्जा से भरपूर और लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है।
ऐसा माना जाता है कि इस मूलांक के बच्चों में नई चीजें सीखने की अच्छी जिज्ञासा होती है और इनकी यादाश्त बहुत तेज होती है। ये जिस चीज को भी एक बार देख लेते हैं उसे तुरंत ही याद कर लेते हैं और कभी नहीं भूलते हैं।
पेरेंट्स को चाहिए कि ऐसे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर दें। उन पर अपनी इच्छाएं थोपने के बजाय उन्हें निर्णय लेने और नई चीजें सीखने के लिए प्रोत्साहित करें।
मूलांक 3
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु यानी बृहस्पति को माना जाता है। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 माना जाता है। गुरु के प्रभाव से ये बच्चे जन्म से ही लीडर होते हैं और जल्दी किसी बात पर पीछे नहीं हटते हैं।
इनका पढ़ाई-लिखाई में खूब मन लगता है। किसी भी विषय को गहराई से समझने की इच्छा इनकी है। ये केवल चीजों को याद करने के बजाय उनके पीछे का कारण जानना पसंद करते हैं। इनकी यादाश्त और तर्क करने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। ऐसे बच्चे कोई भी नई जानकारी जल्दी ग्रहण कर सकते हैं। किताबें पढ़ना, सवाल पूछना और नई जानकारियां जुटाना इन्हें शुरुआत से ही पसंद हो सकता है।
मूलांक 5
मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है। अगर बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 है। बुध को बुद्धि, संवाद और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है।
इसलिए इस मूलांक के बच्चे बुद्धिमान होने के साथ यादाश्त से भी बहुत तेज होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के बच्चे काफी चतुर, जिज्ञासु और हाजिरजवाब होते हैं। इनकी सीखने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। ये नई चीजों को जल्दी समझने के साथ-साथ उन्हें याद रखने में भी कुशल होते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो ये उसके व्यक्तित्व की खूबियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांकों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा स्वाभिमानी! दिल पर लग जाती है हर बात, पर कभी नहीं करते समझौता
यह भी पढ़ें- रिश्तों के असली 'गोल्ड मेडलिस्ट' हैं ये 3 मूलांक वाले, पार्टनर के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।