इन 3 मूलांकों के लोग होते हैं सबसे ज्यादा स्वाभिमानी! दिल पर लग जाती है हर बात, पर कभी नहीं करते समझौता
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के लोग स्वाभिमान को सबसे ऊपर रखते हैं। ये छोटी-सी बात भी दिल पर लगा लेते हैं, लेकिन अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करते।

HighLights
मूलांक 1: सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता।
मूलांक 4: राहु के प्रभाव से स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं।
मूलांक 8: शनि के प्रभाव से गंभीर और आत्मसम्मान को महत्व।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मानें तो हर मूलांक एक दूसरे से अलग होता है और सभी में कुछ खूबियां और खामियां होती हैं। जहां कुछ मूलांक के लोग बहुत भावुक होते हैं, तो वहीं कुछ कठोर दिन। कुछ अपने आत्मसम्मान और सिद्धांतों को सबसे ऊपर रखते हैं, वहीं कुछ बहुत जल्दी झुक जाते हैं।
सभी मूलांकों के स्वभाव के लिए जिम्मेदारी उनका स्वामी ग्रह होता है। अगर हम कुछ ऐसे मूलांकों की बात करें जो इतने आत्म स्वाभिमानी होते हैं कि जल्दी किसी के सामने झुकते नहीं हैं, तो 3 मूलांक सामने आते हैं। आइए आपको बताते हैं उन मूलांकों के बारे में जो स्वाभिमान में सबसे ऊपर होते हैं।
मूलांक 1
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है जिसके प्रभाव से इस मूलांक के सभी लोगों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता कूट-कूटकर भरी होती है। इसी वजह से मूलांक 1 के लोग स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर स्वभाव के भी होते हैं।
ये जल्दी किसी दूसरे पर न तो भरोसा करने हैं और न ही किसी के सामने झुकते हैं। यही नहीं अगर कोई इनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है, तो ये उसे आसानी से माफ नहीं कर पाते हैं और जल्द ही उनसे दूरी बना लेते हैं।
मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक पर राहु का प्रभाव होता है। राहु के प्रभाव से इस मूलांक के लोग विचारों से स्वतंत्र और अपने सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं।
इन्हें किसी का दबाव पसंद नहीं होता है और ये किसी के भी सामने अपनी बात को मजबूती से रखते हैं। जब भी बात आत्मसम्मान की आती है, तो ये सबसे आगे रहते हैं और जल्दी किसी के सामने झुकते नहीं हैं।
मूलांक 8
किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि देव से माना जाता है और इनका स्वामी ग्रह शनि का प्रभाव इनके स्वभाव में देखा जाता है। मूलांक 8 के जातक गंभीर, धैर्यवान और आत्मसम्मान को महत्व देने वाले होते हैं।
ये आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते, लेकिन एक बार किसी को अपना मान लें तो पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाते हैं। वहीं अगर कोई इनका अपमान करता है या इनके भरोसे को तोड़ता है, तो ये उससे दूरी बना लेते हैं और कभी भी दोबारा उससे रिश्ता जोड़ नहीं पाते हैं।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से कोई भी है, तो ये आपके व्यक्तित्व की खूबियां भी हो सकती हैं। वहीं ऐसा जरूरी नहीं है कि इन सभी मूलांकों का स्वभाव यहां बताए अनुमान के अनुसार ही हो।
यह भी पढ़ें- रिश्तों के असली 'गोल्ड मेडलिस्ट' हैं ये 3 मूलांक वाले, पार्टनर के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
यह भी पढ़ें- सावधान! पैदाइशी बागी होते हैं 4 मूलांकों के बच्चे, दिखाते हैं ऐसे तेवर कि पेरेंट्स भी मान लेते हैं हार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।