विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! पैदाइशी बागी होते हैं 4 मूलांकों के बच्चे, दिखाते हैं ऐसे तेवर कि पेरेंट्स भी मान लेते हैं हार

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:46 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के बच्चे बचपन से ही जिद्दी, आत्मनिर्भर और अपनी बात पर अड़े रहने वाले होते हैं। इन्हें समझाना और अपनी बात मनवाना कई बार पेरेंट्स के लिए भी मुश्किल हो जाता है।

अंक ज्योतिष: सबसे जिद्दी मूलांकों के बच्चे  (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: सबसे जिद्दी मूलांकों के बच्चे  (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 के बच्चे नेतृत्व क्षमता वाले और अपनी बात मनवाने वाले होते हैं।

  2. मूलांक 4 और 8 के बच्चे स्वतंत्र विचारों वाले और दृढ़ निश्चयी होते हैं।

  3. मूलांक 9 के बच्चे गुस्सैल और अपनी जिद पर अड़े रहने वाले होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक की अपनी अलग विशेषताएं होती हैं। जब बात बच्चों की आती है, तब कुछ बच्चे शांत और समझदार स्वभाव के होते हैं, वहीं कुछ बचपन से ही जिद्दी, गुस्सैल और अपनी बात पर अड़े रहने वाले माने जाते हैं। इन सभी आदतों के लिए उनके मूलांक और उसके स्वामी ग्रह का स्वभाव जिम्मेदार हो सकता है।

कुछ ऐसे बच्चे होते हैं जो आसानी से किसी की बात नहीं मानते हैं और अपनी ही जिद पर अड़े रहते हैं। कई बार माता-पिता को भी उनकी जिद के आगे हार माननी पड़ जाती है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो मूलांक और किन तारीखों में जन्में बच्चों का स्वभाव ऐसा होता है?

मूलांक 1

मूलांक 1 के बच्चे अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और अंक ज्योतिष में मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। इस मूलांक में वो बच्चे आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है। इन बच्चों में बचपन से ही नेतृत्व करने की भावना होती है। ये अपनी बात को सबसे ऊपर रखते हैं और दूसरों की बातों को अक्सर अनसुना कर देते हैं।

यही नहीं अगर पेरेंट्स भी इन्हें किसी काम के लिए रोकते हैं, तो ये जिद पर आकर उनकी बात को भी टाल सकते हैं। यूं कहा जाए कि अपनी गलती मानना और किसी के सामने झुकना इनके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

मूलांक 4

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे बच्चे स्वतंत्र विचारों वाले और अपनी बात पर टिके रहने वाले होते हैं।

इन्हें किसी की बात बिना सवाल किए मानना पसंद नहीं आता है। माता-पिता अगर कभी भी इन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, तो ये उस पर उल्टा सवाल-जवाब करने लगते हैं। कई बार गलती सामने होने पर भी ये बच्चे उसे स्वीकार नहीं करते हैं और अपनी गलत बात को सही सिद्ध करने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 8

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक का संबंध शनि से होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे बच्चे गंभीर, दृढ़ निश्चयी और अपने विचारों पर अडिग रहने वाले होते हैं।

ये अपनी मर्जी के मालिक होते हैं और किसी भी भी रोक-टोक पसंद नहीं करते हैं। अगर इन्हें किसी बात के लिए टोका जाए, तो ये जिद पर आ जाते हैं और कई बार पेरेंट्स तक को इनकी जिद के सामने झुकना पड़ता है।

मूलांक 9

मूलांक 9 के बच्चे गुस्से में किसी की बात नहीं सुनते हैं और अपनी ही बात मनवाने की जिद पर अड़े रहते हैं। जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है।

इस मूलांक का संबंध मंगल से होता है। ऐसा माना जाता है कि इन बच्चों में ऊर्जा और साहस भरपूर होता है, लेकिन इनके स्वभाव में गुस्सा भी देखने को मिलता है। अगर कोई इनकी बात काटता है या इनके मन के मुताबिक काम नहीं करता है, तो ये तुरंत नाराज हो जाते हैं। गुस्से में ये माता-पिता की बात भी अनसुनी कर देते हैं।

ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि इन मूलांकों के हर एक बच्चे का स्वभाव ऐसा ही हो, लेकिन ज्यादातर की विशेषताएं इससे मिलती-जुलती हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हर महफिल की जान होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, अनजान लोगों को भी पल भर में बना लेते हैं अपना दोस्त

यह भी पढ़ें- प्राइवेसी के मामले में सबसे आगे होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, बचपन से ही ढूंढते हैं 'Me Time'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।