हर महफिल की जान होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, अनजान लोगों को भी पल भर में बना लेते हैं अपना दोस्त
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के बच्चे स्वभाव से बहुत मिलनसार और सामाजिक होते हैं। मूलांक 3, 6 और ...और पढ़ें

सबसे ज्यादा सोशल मूलांक कौन से हैं (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 6: मिलनसार, खुशमिजाज, जल्दी घुल-मिल जाते हैं सबसे।
मूलांक 8: व्यवहार कुशल, आत्मविश्वासी, आसानी से दोस्त बनाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष की मानें तो हर मूलांक दूसरे से अलग होता है। कुछ लोग जहां स्वभाव से कठोर होते हैं, वहीं कुछ शांत होते हैं। किसी भी मूलांक के व्यवहार के लिए उसका स्वामी ग्रह जिम्मेदार होता है। वहीं जब बात बच्चों की आती है, तो हर बच्चा दूसरे से अलग होता है।
आपने कई बच्चों के बारे में ऐसा कहते सुना होगा कि जहां भी जाता है रंग जमा देता है। दरअसल, ये वो बच्चे होते हैं जो इतने ज्यादा सोशल होते हैं कि किसी को भी अपना दोस्त बना लेते हैं और हर कोई इनकी बातों में खिंचा चला आता है।
ये वो बच्चे होते हैं जो अनजान लोगों से भी बिना किसी झिझक के बातचीत शुरू कर देते हैं और उनसे भी दोस्ती आकर ही लेते हैं। आइए आपको बताते हैं सबसे ज्यादा सोशल मूलांकों के बारे में।
मूलांक 3
किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी गुरु ग्रह है जो इनके भीतर आत्मविश्वास जैसे गुणों को सबसे ज्यादा बढ़ाता है। ये बच्चे हमेशा अपने काम को लेकर उत्साही होते हैं और किसी भी जगह पर अपनी अलग पहचान बनाते हैं।
इन्हें लोगों के बीच रहना और अपनी बातें दूसरों से साझा करना पसंद होता है। ये जहां भी जाते हैं लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यूं कहा जाए कि ये हर एक महफिल की जान होते हैं और जरूरत से ज्यादा सोशल होते हैं।
मूलांक 6
किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 6 होता है। इसका स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र को प्रेम, आकर्षण, कला और सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है।
शुक्र के प्रभाव से मूलांक 6 के बच्चे बहुत ज्यादा मिलनसार, खुशमिजाज और दूसरों का ख्याल रखने वाले होते हैं। ये लोगों के साथ बहुत जल्दी घुल-मिल जाते हैं और अपनी बातों से सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। ये बच्चे किसी भी नई जगह पर भी आसानी से खुद को ढाल लेते हैं।
मूलांक 8
मूलांक 8 के बच्चे बहुत ज्यादा सोशल होते हैं और इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। शनि के प्रभाव से ये बच्चे बहुत ज्यादा व्यवहार कुशल और आत्मविश्वासी होते हैं।
जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 माना जाता है। ये ऐसे बच्चे हैं जो हर जगह अपनी अलग पहचान बनाते हैं। किसी भी जगह पर अपनी अलग पहचान बनाना और किसी को भी जल्दी ही दोस्त बना लेना इन मूलांक के बच्चों के गुण माने जाते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक इनमें से कोई भी है, तो ये बच्चे के स्वभाव से जुड़ी बातें भी हो सकती हैं। इन मूलांकों के बच्चे ज्यादातर सोशल होते हैं, लेकिन कुछ बच्चे इससे अलग आदतों के भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology Secrets: माता-पिता और बच्चों का मूलांक एक समान हो, तो रिश्ते पर क्या असर पड़ता है?
यह भी पढ़ें- प्राइवेसी के मामले में सबसे आगे होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, बचपन से ही ढूंढते हैं 'Me Time'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।