विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology Secrets: माता-पिता और बच्चों का मूलांक एक समान हो, तो रिश्ते पर क्या असर पड़ता है?

Published: Wed, 18 Nov 2026 07:33 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, यदि माता-पिता और बच्चों का मूलांक समान हो, तो उनके रिश्ते पर क्या प्रभाव पड़ता है? ...और पढ़ें

एक ही मूलांक के माता-पिता और बच्चे (Picture Credit: AI Generated)

एक ही मूलांक के माता-पिता और बच्चे (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. समान मूलांक वाले माता-पिता-बच्चों के रिश्ते का विश्लेषण।

  2. प्रत्येक मूलांक के अनुसार स्वभाव और संबंध का वर्णन।

  3. मूलांक 1 से 9 तक के रिश्तों की खासियतें और चुनौतियाँ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से प्राप्त एकला अंक को मूलांक कहा जाता है और हर एक मूलांक का अपना अलग स्वभाव होता है। 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक के लोगों की कुछ व्यक्तिगत विशेषताएं होती हैं जो उनके किसी भी रिश्ते को मजबूत बनती हैं। हर मूलांक का अपना एक विशेष प्रभाव होता है।

ऐसे में जब बात पेरेंट्स और बच्चों की होती है, तब उनका भी अलग स्वभाव और व्यवहार हो सकता है। दोनों की पसंद-नापसंद, सोचने का तरीका और व्यवहार काफी हद तक मिलता-जुलता या फिर बिलकुल अलग हो सकता है।

ऐसे में एक सवाल आता है कि एक ही मूलांक के पेरेंट्स और बच्चों का आपसी रिश्ता कैसा हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में कि मूलांक 1 से 9 तक समान मूलांक होने पर माता-पिता और बच्चों का रिश्ता कैसा हो सकता है।

मूलांक 1

मूलांक 1 का स्वामी सूर्य माना जाता है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी, स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। इनमें बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। अगर माता-पिता और बच्चे दोनों का मूलांक 1 है, तो परिवार में दोनों अपनी बात को महत्व दे सकते हैं। माता-पिता बच्चे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे, लेकिन दोनों के बीच कई बार टकराव भी हो सकते हैं।

मूलांक 2

मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है। इस मूलांक के लोगों को संवेदनशील, भावुक, कल्पनाशील और दूसरों की भावनाएं समझने वाला माना जाता है। पेरेंट्स और बच्चों दोनों का मूलांक 2 है, तो उनके बीच भावनात्मक तालमेल अच्छा हो सकता है। दोनों एक-दूसरे की परेशानियों को जल्दी समझ सकते हैं। हालांकि, अधिक संवेदनशीलता के कारण छोटी-छोटी बातें भी दिल पर भी लग सकती हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 का स्वामी बृहस्पति है। इस मूलांक के लोगों को अनुशासित, महत्वाकांक्षी और सलाह देने वाला माना जाता है। अगर माता-पिता और बच्चे दोनों का ही मूलांक 3 है, तो दोनों पढ़ाई, करियर और जीवन में सफलता को महत्व दे सकते हैं।

माता-पिता बच्चे के लिए एक अच्छे मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, दोनों के अपने विचार और सिद्धांत होने से कभी-कभी टकराव भी संभव हैं।

मूलांक 4

मूलांक 4 का संबंध राहु से है। इस मूलांक के लोगों को मेहनती, अलग सोच रखने वाला और कभी-कभी अलग स्वभाव का भी माना जाता है। यदि माता-पिता और बच्चों का मूलांक 4 है, तो समान उनके बीच कई विषयों पर विचारों की समानता हो सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 का स्वामी बुध होता है और इसके प्रभाव से इस मूलांक के लोग बुद्धिमान, संवाद कुशल, जिज्ञासु और बदलाव पसंद माने जाते हैं। माता-पिता और बच्चे का मूलांक 5 होने पर उनके बीच बातचीत का अच्छा तालमेल हो सकता है। दोनों एक-दूसरे के साथ नई चीजें सीखने पर जोर देते हैं और उनका आपसी रिश्ता अच्छे दोस्त जैसा हो सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है। इस मूलांक के जातकों को लग्जरी पसंद और परिवार के प्रति समर्पित माना जाता है। अगर माता-पिता और बच्चे का मूलांक 6 है, तो दोनों के बीच अपनापन और भावनात्मक लगाव अच्छा हो सकता है। परिवार की खुशियों को प्राथमिकता देना इस रिश्ते की खासियत हो सकती है।

मूलांक 7

मूलांक 7 का संबंध केतु से है और इस मूलांक के लोग भावुक, गंभीर, चिंतनशील, आध्यात्मिक और एकांत पसंद होते हैं। ये एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं, इसलिए यदि माता-पिता और बच्चों का मूलांक 7 है, तो उनका आपसी रिश्ता बहुत अच्छा होता है।

मूलांक 8

मूलांक 8 का स्वामी शनि होता है। इस मूलांक के जातकों को मेहनती, धैर्यवान, जिम्मेदार और व्यवहारिक माना जाता है। अगर माता-पिता और बच्चे दोनों का मूलांक 8 हो, तो दोनों का गंभीर स्वभाव कभी-कभी रिश्ते में दूरी भी ला सकता है।

मूलांक 9

मूलांक 9 का स्वामी मंगल को माना जाता है। इस मूलांक के जातकों को साहसी और ऊर्जावान माना जाता है। अगर माता-पिता और बच्चे का दोनों का मूलांक है, तो दोनों में जोश और आत्मविश्वास की समानता हो सकती है। हालांकि, गुस्सा और जल्दी प्रतिक्रिया देने की आदत के कारण कई बार उनमें मतभेद भी हो सकते हैं।

अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, समान मूलांक होने से माता-पिता और बच्चों के बीच स्वभाव की कुछ समानताएं हो सकती हैं, लेकिन उनके बीच के मजबूत रिश्ते के लिए और भी बातों का समान होना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- Numerology: ऑफिस पॉलिटिक्स और मीठी बातों के पीछे छिपा चेहरा तुरंत पढ़ लेते हैं इन 3 मूलांकों के लोग

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! बाहर से शांत और अंदर से जिद्दी होते हैं इन 2 मूलांकों के बच्चे, इन्हें समझना नहीं होता आसान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।