विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिश्तों के असली 'गोल्ड मेडलिस्ट' हैं ये 3 मूलांक वाले, पार्टनर के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:05 AM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2, 3 और 6 वाले जातक अपने रिश्तों में बेहद संवेदनशील, ईमानदार और समर्पित होते हैं। ये अपने पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं और जीवन भर उनका साथ निभाते हैं।

पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit: AI Generated)

पार्टनर को हमेशा खुश रखते हैं ये मूलांक वाले (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक का विशेष महत्व है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर मूलांक की गणना की जाती है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के स्वभाव, सोच और प्रेम जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ग्रहों के प्रभाव की वजह से कुछ मूलांक के जातक स्वभाव से इतने संवेदनशील, ईमानदार और समर्पित होते हैं कि वे अपने पार्टनर की खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। जब ये लोग एक बार किसी को अपना जीवनसाथी बना लेते हैं, तो जीवन भर उसका साथ देते हैं और हर समस्या में उसके साथ खड़े रहते हैं।

यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि हम किन मूलांकों की बात कर रहे हैं, तो आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्र देव होते हैं। चंद्रमा के प्रभाव की वजह से ये लोग बेहद भावुक, संवेदनशील और केयरिंग होते हैं। जब इन लोगों का दिल एक बार किसी से जुड़ जाता है, तो ये जीवन भर उसका साथ निभाते हैं और पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का पूरा ध्यान रखते हैं।

मूलांक 3

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 3 होता है। बृहस्पति के प्रभाव वाले ये जातक अपनी लव लाइफ में बहुत रोमांटिक, समझदार और ईमानदार रहते हैं। ये अपने पार्टनर का पूरा सम्मान करते हैं और रिश्ते को हमेशा खुशहाल बनाए रखते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। शुक्र देव को भौतिक सुख, ऐश्वर्य, प्रेम और दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। ये लोग स्वभाव से बहुत रोमांटिक और आकर्षक होते हैं।
इनके लिए अपने पार्टनर और परिवार के लोग सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और धोखा देने के बारे में सोचते भी नहीं।

यह भी पढ़ें- सावधान! पैदाइशी बागी होते हैं 4 मूलांकों के बच्चे, दिखाते हैं ऐसे तेवर कि पेरेंट्स भी मान लेते हैं हार

यह भी पढ़ें- पढ़ाई से ज्यादा शरारतों में लगता है इन मूलांक के बच्चों का मन, माता-पिता रहते हैं परेशान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।