विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चाशनी की तरह मीठी बातें करते हैं इन 2 मूलांकों के लोग, आसानी से इनकी बातों में आ जाते हैं सब

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:52 PM (IST)

चाशनी की तरह मीठी बातें करते हैं इन 2 मूलांकों के लोग, आसानी से इनकी बातों में आ जाते हैं ...और पढ़ें

बातों के धनी होते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)

बातों के धनी होते हैं ये लोग। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुछ लोग अपनी पहचान अपने गंभीर स्‍वभाव से बनाते हैं, तो कुछ अपनी हंसमुख प्रवृत्ति और मीठी वाणी से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। ऐसे लोग बातचीत में इतने माहिर होते हैं कि सामने वाला उनकी बातों को ध्यान से सुनता है और कई बार आसानी से उनकी बातों में भी आ जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 3 और मूलांक 5 के लोगों को ऐसे ही आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली बातचीत के लिए जाना जाता है। आइए जानते हैं इन दोनों मूलांक के लोगों की खास बातें।

मूलांक 3 के लोग होते हैं बेहद मिलनसार

मूलांक 3 के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण इन लोगों को ज्ञानी, समझदार और सकारात्मक सोच वाला माना जाता है। इनका बातचीत करने का अंदाज काफी अच्छा होता है। ये किसी भी व्यक्ति से आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनकी मुस्कान और मीठी बातें सामने वाले को आकर्षित करती हैं। ये अपनी बात को इस तरह रखते हैं कि लोग इनकी बात सुनना पसंद करते हैं।

मूलांक 3 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये अपनी बातों में सकारात्मकता बनाए रखते हैं। इन्हें दूसरों को प्रोत्साहित करना और अच्छी सलाह देना पसंद होता है। इनका अंदाज ऐसा होता है कि कोई भी इनकी बातों में खोकर उनके साथ हो लेता है। यह भी कहा जा सकता है कि इन लोगों को अपनी बात सामने वाले को बहुत खूब से समझाना आता है।

इनकी बातचीत में ज्ञान और अनुभव की झलक दिखाई देती है। यही वजह है कि लोग कई बार इनकी सलाह को काफी महत्व देते हैं। हालांकि, कभी-कभी अपनी बात को सही साबित करने की कोशिश में ये जरूरत से ज्यादा बोल भी सकते हैं।

मूलांक 5 के लोग होते हैं बातचीत में माहिर

मूलांक 5 के स्वामी बुध ग्रह हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी और संवाद का कारक माना जाता है। इसी कारण मूलांक 5 के लोगों को बातचीत करने में काफी कुशल माना जाता है। ये किसी भी परिस्थिति में अपनी बात रखने का तरीका जानते हैं। इनकी भाषा सरल, अंदाज आकर्षक और बोलने का तरीका काफी प्रभावशाली होता है।

मूलांक 5 के लोग अपनी हाजिरजवाबी और चतुराई के लिए भी जाने जाते हैं। ये लोग सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव को जल्दी समझ लेते हैं और उसी के अनुसार बातचीत करते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है।

ये अपनी मीठी वाणी से अनजान लोगों को भी अपना बना लेते हैं। कई बार इनकी बातों में लोग इतनी जल्दी आ जाते हैं कि इन्हें समझ ही नहीं पाते कि कब ये इनके करीब हो गए। सामाजिक जीवन हो या कार्यक्षेत्र, इनका बातचीत करने का हुनर इन्हें अलग पहचान दिलाता है।

यह भी पढ़ें- बिना कहे समझ जाते हैं एक-दूसरे के दिल की बात, बेहद खास मानी जाती है इन दो मूलांकों के भाई-बहनों की जोड़ी

यह भी पढ़ें- अगर आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है, तो 2027 आपके लिए सिर्फ एक नया साल नहीं, वरदान है!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।