विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरु से हमारा संबंध आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला हो

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 20 Jun 2016 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 12:32 PM (IST)

गुरु के आध्यात्मिक जीवन से लाभ उठाने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह आवश्यक है कि गुरु से हमारा संबंध आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला हो।

News Article Hero Image

गुरु का जो सम्मान होना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। आज लोग केवल औपचारिक रूप से संतों से, गुरु से जुड़ते हैं। गुरु के आध्यात्मिक जीवन से लाभ उठाने की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह भी आश्चर्य है कि गुरुओं के जीवन में भी संयम, नियम और तप की बहुत कमी आ गई है, जो बड़ी चिंता का विषय है। अब संतों में उतनी शक्ति नहीं रही। यह एक बड़ी विडंबना है।

ऐसे में रघुवंश के गुरु महर्षि वशिष्ठ हमारे लिए प्रेरक हैं। उनसे सीखकर संतों को आगे बढ़ना चाहिए। एक बड़े विद्वान कह रहे थे कि एक नेता उनके यहां बहुत आया करते थे। जब वे बड़े ओहदे पर पहुंच गए, तब भी शुरू में एक महीना में एक बार मिलने लगे। एक साल बीत गया तो दो महीने में एक बार मिलने लगे। बाद में छह महीने में एक बार मिलने लगे। पांचवां साल आया तो एक ही बार मिले। बाद में एक बार भी नहीं मिले। इससे लगता है कि हमारे संबंध परस्पर कितने स्वार्थपूर्ण हो रहे हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा या संतों से अपने को नहीं जोड़ते हैं। वे संतों की संगति में कम रहते हैं, बस कुछ देर के लिए मिले, आशीर्वाद लिया और आगे बढ़ गए।

उन्हें यह चिंता तो है कि हमारा धन बढ़े, हम समृद्ध हों, लेकिन हमारा परलोक भी ठीक हो जाए, आचार-विचार शुद्ध हो, ऐसी कोई चिंता नहीं है। भगवान श्रीराम ने ऐसा नहीं किया। वह जो भी करते हैं, गुरुदेव वशिष्ठ को पूछकर करते हैं। गोस्वामी तुलसीदासजी ने लिखा है - वेद पुराण वशिष्ठ बखानहिं। सुनहिं राम जद्यपि सब जानहिं।। वशिष्ठ अयोध्या में श्रीराम को वेद-पुराण सुनाते हैं। श्रीराम अत्यंत आदर के साथ सुनते हैं, जैसे कुछ जानते ही नहीं हों। उन्हें सब मालूम है। परमात्मा हैं तो कौन-सा ज्ञान होगा, जो उनमें नहीं होगा। अत: यह आवश्यक है कि गुरु से हमारा संबंध आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने वाला हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।