अगर आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है, तो 2027 आपके लिए सिर्फ एक नया साल नहीं, वरदान है!
अंक ज्योतिष के मुताबिक, साल 2027 सभी मूलांक वालों के लिए नए मौकों, आत्मविश्वास और सफलता की नई राहें लेकर ...और पढ़ें

मूलांक 1 से 9 के लिए 2027 कैसा रहेगा?
HighLights
मूलांक 1: आत्मविश्वास और कार्य क्षमता में सुधार, खुद को प्राथमिकता देंगे।
मूलांक 2: सपनों का घर, नया व्यापार, वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी।
मूलांक 5: बुद्धि बढ़ेगी, सफलता मिलेगी, अचानक धन लाभ होगा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। नया साल आते ही हम सबके मन में एक सवाल उठने लगता है कि, आने वाला साल हमारे लिए कैसा रहने वाला है और क्या खास लेकर आ सकता है? करियर में तरक्की मिलेगी, परिवार और पार्टनर के साथ रिश्ते कैसे रहेंगे और जो सपने या काम अधूरे रह रह गए थे क्या वे इस साल पूरे हो पाएंगे?
वैदिक ज्योतिष की तरह अंक ज्योतिष भी भविष्य से जुड़ी कई तरह के संकेत देता है। अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तारीख यानी 'मूलांक' हमारे स्वभाव और आने वाले समय के आधार पर काफी कुछ बताता है। साल 2027 हर किसी के लिए नए अनुभव और सीख लेकर आ रहा है। किसी के लिए 2027 नई शुरुआत का समय साबित हो सकता है, तो किसी को इस वर्ष खुद पर संयम रखने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के लिए वर्ष 2027 कैसा रहने वाला है?
साल 2027 किन मूलांक के लिए बेहद खास
मूलांक 1
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है। साल 2027 उनके लिए लकी इसलिए है, क्योंकि, 2027 का जोड़ नंबर 2 है और नंबर 1 सूर्य की एनर्जी को दर्शाता है। यह कॉम्बिनेशन मूलांक 1 वालों को आत्मविश्वास और क्लैरिटी देगा ताकि वे आखिरकार एक्शन ले सकें और अपनी सोच और कार्य क्षमता को बेहतर कर सकें।
2027 मूलांक 1 वाले इस वर्ष खुद को प्राथमिकता देंगे और वैसे जीना शुरू करेंगे जैसा वे हमेशा से चाहते थे। यह अकेला कदम उनकी 90 प्रतिशत समस्या को हल कर देगा। उन्हें अपने अच्छे काम के लिए पहचान मिलेगी और इससे उन्हें आगे बढ़ते रहने की हिम्मत भी मिलेगी।
मूलांक 2
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। साल 2027 उनके लिए खास रहने वाला है क्योंकि 2027 का जोड़ नंबर 2 है, इसलिए यह नंबर 2 वालों के हक में रहने वाला है। इस साल आप अपने सपनों का घर बनाएंगे, नया बिजनेस शुरू करेंगे और अचानक कहीं से सब कुछ आपके फेवर में आ सकता है।
इसके अलावा सोलमेट से शादी करने के साथ एक बच्चे को जन्म देंगे जो खानदान की किस्मत बदल देगा। साल 2027 मूलांक 2 के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं रहने वाला है।
उनकी इंट्यूशन और मैनिफेस्टेशन पावर उन्हें फाइनेंशियल फ्रीडम दिलाने में मदद करेंगी, जिससे वे ज्यादा अच्छे से काम कर पाएंगे और यह उनके लिए एक साइकिल बन जाएगा जिससे वे जो भी करेंगे उसमें सफल होंगे।
मूलांक 5
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। साल 2027 इनके लिए सफलता भरा साबित रहने वाला है, क्योंकि बुध ग्रह से उनकी बुद्धि बढ़ेगी जो उन्हें छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करने में मदद करेगी।
2027 उन्हें सिखाएगा कि फेलियर का मतलब खत्म होना नहीं है, बल्कि यह आपको उस काम में और भी बेहतर बनाएगी। नया बिजनेस शुरू करना हो या नौकरी बदलनी हो उनके लिए ब्रेकथ्रू जरूरी होगा। प्रॉपर्टी, पैसे उधार देने, बिजनेस से अचानक पैसों का लाभ होगा जो आपको फाइनेंशियल मजबूत बनाएगा।
प्रत्येक मूलांक के लिए 2027
| 1,10,19,28 | स्ट्रोम के बाद आपके चमकने का साल। |
| 2,11,20,29 | अपने सपनों को हकीकत में बदलने का जिंदगी में एक बार मिलने वाला मौका। |
| 3,12,21,30 | वह पहचान पाएं जिसकी आपको चाहत है। |
| 4,13,22,31 | जिस सफलता के आप हकदार हैं, वह आखिरकार आ ही गई है। |
| 5,14,23 | आप जो भी छुएंगे वह सोना बन जाएगा। |
| 6,15,24 | पूरा समुद्र अब तुम्हारा है, जितना खींच सकते हो खींच लो। |
| 7,16,25 | आपका ताज आपके आखिरी कदम का इंतजार कर रहा है। |
| 8,17,26 | आपका सब्र कई गुना फल दे रहा है। |
| 9,18,27 | अब दुनिया को यह दिखाने का समय आ गया है कि आप आम जिंदगी के लिए नहीं हैं। |
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।