विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना कहे समझ जाते हैं एक-दूसरे के दिल की बात, बेहद खास मानी जाती है इन दो मूलांकों के भाई-बहनों की जोड़ी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:36 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, भाई दूज 2026 पर कुछ मूलांकों की भाई-बहन की जोड़ी बेहद खास मानी जाती है। मूलांक ...और पढ़ें

क्या आपकी जन्म तारीख में छिपा है भाई-बहन का अटूट रिश्ता? (Picture Credit: AI Generated)

क्या आपकी जन्म तारीख में छिपा है भाई-बहन का अटूट रिश्ता? (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 और 9 की जोड़ी सबसे मजबूत मानी जाती है।

  2. सूर्य और मंगल ग्रह का प्रभाव उनके रिश्ते को गहराता है।

  3. ये भाई-बहन एक-दूसरे के मन की बात समझ लेते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज यानी 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जन्म तारीख से बनने वाले मूलांक भाई-बहनों के आपसी रिश्तों और उनकी बॉन्डिंग पर गहरा असर डालते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि कुछ ऐसे मूलांक हैं, जिनकी भाई और बहन की जोड़ी को खास माना जाता है। ये लोग बिना कहे एक-दूसरे के मन की बात जान लेते हैं। यह जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि वे कौन-से मूलांक हैं, जिनकी जोड़ी सबसे शानदार और गहरी मानी जाती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

मूलांक 1 और मूलांक 9 की जोड़ी

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, तेज और जीवन शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मूलांक 1 वालों पर सूर्य का अधिक प्रभाव रहता है। वहीं, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। मूलांक 9 वाले लोगों पर मंगल ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है।

क्यों खास है मूलांक 1 और 9 की जोड़ी?

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 9 के भाई-बहनों की जोड़ी बेहद मजबूत मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल को आपस में परम मित्र माना गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से नेतृत्व करने वाले और जीवन में सदैव आगे बढ़ने वाले होते हैं। वहीं मूलांक 9 वाले लोग साहसी, ऊर्जावान और सुरक्षात्मक होते हैं।

इस जोड़ी के भाई-बहन एक-दूसरे के मन को आसानी से समझ लेते हैं। मूलांक 1 वाले भाई-बहन दूसरों के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं। वहीं, मूलांक 9 वाले भाई-बहन जीवन में सदैव एक-दूसरे की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं और जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं। इनका तालमेल बेहद मजबूत, निडर और भरोसेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर, तुरंत समझते हैं पेरेंट्स का मन

यह भी पढ़ें- दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है, इन मूलांक वालों पर सटीक बैठता है मुहावरा, हमेशा रहते हैं चौकन्ना

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।