Bhai Dooj Numerology: इन मूलांक वाले भाई-बहनों की जोड़ी होती है सबसे अटूट, संकट में बनते हैं एक-दूसरे की ढाल
भाई दूज के अवसर पर अंकशास्त्र बताता है कि कुछ मूलांक वाले भाई-बहनों की जोड़ियां बेहद खास होती हैं। ये ...और पढ़ें

भाई-बहन के रिश्ते में कभी नहीं आती दरार (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 7 और 4 की जोड़ी होती है बेहद खास।
मूलांक 1, 6 और 9 की जोड़ियां भी होती हैं मजबूत।
ये भाई-बहन संकट में एक-दूसरे के मार्गदर्शक बनते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। अंकशास्त्र (Numerology) के मुताबिक, जन्म तारीख से बनने वाले मूलांक भाई-बहनों के आपसी तालमेल और बॉन्डिंग पर गहरा असर डालते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनकी भाई-बहन की जोड़ी को बेहद खास माना जाता है और वे दोनों एक-दूसरे के लिए मार्गदर्शक साबित होते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मूलांक के भाई और बहन की जोड़ी को खास माना जाता है।
मूलांक 7 और मूलांक 4 की जोड़ी
अंकशास्त्र के मुताबिक, मूलांक 7 वाले लोगों की सोच गहरी होती है। साथ ही ये लोग विचारशील और संवेदनशील होते हैं। वहीं, मूलांक 4 वाले लोग व्यावहारिक, व्यवस्थित और ज़मीन से जुड़े होते हैं। व्यक्ति पर ग्रहों के प्रभाव के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब कभी मूलांक 7 वाला व्यक्ति किसी परेशानी में होता है, तो मूलांक 4 वाला उसकी मदद करता है और उसे जीवन में सही मार्ग दिखाता है।
इसलिए मूलांक 7 और 4 की जोड़ी वाले भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास माना जाता है। इनके बीच बिना कहे एक-दूसरे की बात समझ लेने की खूबी होती है। भले ही इनके विचार कभी-कभार अलग हों, लेकिन जब परिवार या एक-दूसरे पर कोई संकट आता है, तो ये दोनों मिलकर सबसे बड़ी ताकत बन जाते हैं।
मूलांक 1, 6 और 9 की जोड़ी
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है।
जो लोग किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है।
मूलांक 1 और 9 की जोड़ी: अंकशास्त्र के अनुसार, सूर्य और मंगल आपस में परम मित्र हैं। मूलांक 1 वाले लोग जीवन में राह दिखाने के लिए हमेशा सबसे आगे रहते हैं, जबकि मूलांक 9 वाले अपने भाई-बहन की सुरक्षा के लिए किसी से भी टकराने को तैयार रहते हैं। इनका तालमेल बेहद मजबूत और निडर होता है।
मूलांक 6 की भूमिका: मूलांक 6 वाले भाई-बहन पूरे रिश्ते में मिठास, देखभाल और संतुलन घोलने का काम करते हैं। मूलांक 1 और 9 के उग्र या आक्रामक स्वभाव को मूलांक 6 का शांत और स्नेह भरा व्यवहार बहुत आसानी से संभाल लेता है।
यह भी पढ़ें- भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा 2 घंटे से अधिक का समय, मुहूर्त चूका तो रह जाएंगे पछताते; पढ़ें सही समय
यह भी पढ़ें- ऑफिस में चलता है इन मूलांक के लोगों का सिक्का! बॉस की तरह रौब जमाकर मनवा लेते हैं अपनी हर बात
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।