इस मूलांक वाले माता-पिता रखें अपने गुस्से पर काबू, बच्चों के भविष्य पर पड़ सकता है बुरा असर!
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1, 4 और 9 वाले माता-पिता में गुस्सा अधिक होता है। इसका बुरा असर बच्चों ...और पढ़ें

माता-पिता का गुस्सा बच्चों के भविष्य को कर सकता है प्रभावित ! (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में कुछ मूलांक वाले लोगों को स्वभाव से शांत, मगर गुस्सैल बताया गया है। खासतौर पर जब इन मूलांको के लोग पेरेंट्स बनते हैं, तब छोटी-छोटी बातों पर उन्हें अपने बच्चें के ऊपर गुस्सा आता है। कई बात तो इनका गुस्सा इतना ज्यादा तेज होता है, कि उसका असर बच्चे के भावनात्मक विकास पर भी पड़ सकता है। अगर माता-पिता बार-बार बच्चों पर चिल्लाते हैं या हर बात पर उन्हें डांटते हैं, तो बच्चे के मन में डर और असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। आइए अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि किन 3 मूलांक वाले माता-पिता को अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है।
मूलांक 1
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य को नेतृत्व, आत्मविश्वास और अधिकार का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी होते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं। हालांकि, कभी-कभी यही आत्मविश्वास जिद या अहंकार का रूप ले लेता है। ऐसे में वे चाहते हैं कि घर में बच्चे उनकी हर बात मानें।
जब ऐसा नहीं होता है, तब उन्हें गुस्सा आता है। अगर माता-पिता हर छोटी बात पर गुस्सा करते हैं या बच्चों को अपनी बात रखने का मौका नहीं देते, तो बच्चे अपनी भावनाएं व्यक्त करने से डरते हैं। इससे उनका आत्मविश्वास प्रभावित होता है।
इसलिए बच्चों की बात ध्यान से सुनें और गलती होने पर उन्हें प्यार से समझाएं। हर बार अपनी बात मनवाने के बजाय उनकी बातों को भी महत्व दें।
मूलांक 4
मूलांक 4 का संबंध राहु से होता है। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 4 वाले लोग सबसेअलग सोच रखने वाले और अपने फैसलों पर टिके रहने वाले होते हैं। हालांकि, कुछ परिस्थितियों में उनका जिद्दी व्यवहार और गुस्सा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर उनके खुद के बच्चों पर इस स्वभाव का विपरीत प्रभाव पड़ता है।
अगर माता-पिता बच्चों की हर गलती पर नाराज होते हैं, तो बच्चे उनसे खुलकर बात करने से बच सकते हैं। उन्हें अपनी परेशानी बताने में भी डर लग सकता है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच कम्युनिकेशन गैप आ जाता है।
इसलिए बच्चों को अपनी बात कहने का मौका दें। उनकी गलतियों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले पूरी बात समझें और फिर सही-गलत का अंतर बताएं।
मूलांक 9
मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है। मंगल को ऊर्जा, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 9 वाले लोग साहसी, ऊर्जावान और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले हो सकते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका तेज स्वभाव बच्चों पर गलत असर डालता है।
अगर माता-पिता गुस्से में बच्चों पर चिल्लाते हैं या छोटी-छोटी गलतियों पर कठोर व्यवहार करते हैं, तो बच्चे सहमे हुए रहते हैं। लगातार ऐसा माहौल रहने पर उनके मन में डर पैदा हो सकता है और वे अपनी समस्याएं बताने में भी झिझकते हैं।
इसलिए बच्चों पर गुस्सा आने पर कुछ देर रुकें और शांत होने के बाद बच्चे से बात करें। उसे गलती सुधारने का मौका दें और अच्छे व्यवहार के लिए प्रोत्साहित करें।
यह भी पढ़ें- मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? अंकशास्त्र से चुनें अपना लकी करियर और पाएं तीव्र सफलता
यह भी पढ़ें- Numerology: बड़े फैसले लेने में कंफ्यूज रहते हैं इस मूलांक के लोग, हाथ से निकल जाता है सुनहरा मौका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
