विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? अंकशास्त्र से चुनें अपना लकी करियर और पाएं तीव्र सफलता

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:40 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार सही प्रोफेशन का चुनाव जीवन में तीव्र उन्नति दिला सकता है। एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता ने मूलांक के आधार पर अनुकूल कार्यक्षेत्र बताए हैं।

मूलांक के आधार पर सबसे अच्छा पेशा (Picture Credits- AI Images)

मूलांक के आधार पर सबसे अच्छा पेशा (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. मूलांक 1 के लिए सरकारी कार्य, स्वतंत्र व्यवसाय अत्यंत लाभकारी।

  2. मूलांक 4 के लिए कंप्यूटर, आईटी, शेयर बाजार से लाभ।

  3. मूलांक 9 के लिए जिम, खेलकूद, स्वास्थ्य केंद्र उत्तम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लाइफ में एक सही प्रोफेशन चुनना कोई आसान काम नहीं है। कई बार सालों की कड़ी मेहनत के बाद भी ऐसा लगता है कि मानो हम गलत प्रोफेशन में काम कर रहे हैं। लेकिन अंकशास्त्र के ज्ञान से हमें यह जानने में मदद मिल सकती है कि कौन-सा प्रोफेशन हमारे लिए लकी साबित हो सकता है।

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता के मुताबिक, मूलांक केवल आपकी पंसद-नापसंद ही निर्धारित नहीं करता है, बल्कि आपकी ऊर्जा किस करियर में बेहतर काम करेगी, इसका भी जवाब देने के कोशिश करता। अंक ज्योतिष के हिसाब से अपने मूलांक के आधार पर प्रोफेशन चुनना कई हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है।

एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी रजनी गुप्ता के अनुसार, अंक शास्त्र के अनुसार यदि जातक अपने मूलांक के अनुकूल व्यवसाय या कार्यक्षेत्र का चुनाव करे, तो जीवन में तीव्र उन्नति देखने को मिलती है। आइए जानते हैं किस मूलांक के लिए कौन-सा कार्यक्षेत्र शुभ रहता है।

मूलांक अनुसार अनुकूल व्यवसाय एवं कार्यक्षेत्र

मूलांक 1 (जन्मतिथि 1, 10, 19, 28)

ये जातक यदि सरकारी कार्य, अपना स्वतंत्र व्यवसाय या प्रशासन (एडमिनिस्ट्रेटिव) से जुड़े कार्य करें, तो यह इनके लिए अत्यंत लाभकारी होता है।

मूलांक 2 (जन्मतिथि 2, 11, 20, 29)

इस मूलांक वाले जातक यदि सहभागिता (पार्टनरशिप) में कार्य, दुग्ध उत्पाद या डेयरी से जुड़े कार्य करें, तो यह कल्याणकारी रहता है।

मूलांक 3 (जन्मतिथि 3, 12, 21, 30)

ये लोग यदि शिक्षा (कोचिंग, शिक्षण संस्थान), परामर्श (काउंसलिंग), चिकित्सा, औषधि (केमिस्ट) या धार्मिक कार्यों से जुड़ें, तो अति शुभ होता है।

मूलांक 4 (जन्मतिथि 4, 13, 22, 31)

मूलांक 4 वाले जातक यदि कंप्यूटर, डिजिटल क्षेत्र, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या शेयर बाजार से संबंधित कार्य करें, तो लाभ की प्राप्ति होती है।

मूलांक 5 (जन्मतिथि 5, 14, 23)

ये लोग यदि सोशल मीडिया, पत्रकारिता (जर्नलिज्म), संचार (कम्युनिकेशन) या पर्यटन (ट्रैवलिंग) से जुड़े कार्य करें, तो इन्हें विशेष उन्नति मिलती है।

मूलांक 6 (जन्मतिथि 6, 15, 24)

ये जातक यदि आभूषण (ज्वैलरी), रत्न, फिल्म, सौंदर्य प्रसाधन (ब्यूटी प्रोडक्ट) या वस्त्रों का कार्य करें, तो यह बहुत उत्तम रहता है।

मूलांक 7 (जन्मतिथि 7, 16, 25)

ये लोग यदि अन्वेषण, मनोविज्ञान, ज्योतिष, ध्यान केंद्र, योग या हीलिंग सेंटर से संबंधित कार्य करें, तो सफलता पाते हैं।

मूलांक 8 (जन्मतिथि 8, 17, 26)

ये जातक यदि भूमि-भवन (प्रॉपर्टी), लोहा (आयरन), इस्पात (स्टील), कानूनी परामर्श या ईंधन (इंधन) आदि का कार्य करें, तो अधिक प्रभावशाली परिणाम मिलते हैं।

मूलांक 9 (जन्मतिथि 9, 18, 27)

मूलांक 9 वाले जातक यदि व्यायामशाला (जिम), खेलकूद (स्पोर्ट्स) के सामान की दुकान या स्वास्थ्य केंद्र (फिटनेस सेंटर) का संचालन करें, तो यह अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।