विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस मूलांक के लोग नहीं बन पाते कभी अच्‍छे Boss, बॉस बनते ही टीम पर दिखाते हैं अपना रौब और रहते हैं इनसिक्योर

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:44 PM (IST)

मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता रखते हैं, लेकिन अहंकार, असुरक्षा और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के कारण अच्छे ...और पढ़ें

मूलांक 3 के बॉस कैसे होते हैं।  (Picture Credit- AI Generated)

मूलांक 3 के बॉस कैसे होते हैं। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. ज्ञान पर अत्यधिक भरोसा, टीम के नए विचारों को स्वीकार न करना।

  2. सफल कर्मचारियों से असुरक्षा, उनकी उपलब्धियों को स्वीकार न करना।

  3. मूड में बदलाव, कठोर संवाद से टीम में असंतोष।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। अंकज्योतिष में इस अंक का संबंध बृहस्पति यानी गुरु ग्रह से माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मूलांक 3 वाले लोगों में ज्ञान, आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता तो होती है। लेकिन कई बार इनके ऊपर बृहस्‍पति के ग्रह के कुछ गुण हावी हो जाते हैं। ये लोग खुद को सबसे बड़ा ज्ञानी मान बैठते हैं और इस बात का इन्‍हें अहंकार हो जाता है कि इन्‍हें सब आता है। चालिए जानते हैं कि टीम के साथ कैसे होते हैं इनके संबंध।

ज्ञान पर ज्यादा भरोसा

मूलांक 3 केवल ज्ञान की बातें करते हैं। ऐसे लोग अपने अनुभव और जानकारी पर काफी भरोसा करते हैं। यही गुण कभी-कभी उनके लिए चुनौती भी बन सकता है। ऐसा नहीं हो सकता है कि हर बार आप सही हों। कई बार आपको जानकारी गलत भी हो सकती है। ऐसे में टीम की भी सुननी चाहिए। कुछ मामलों में मूलांक वालों को लगता है कि उन्हें किसी विषय की जानकारी दूसरों से ज्यादा है। इसके कारण वे टीम के नए विचारों को तुरंत स्वीकार नहीं करते हैं। अगर बॉस कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय केवल अपनी राय को सही मानने लगे, तो टीम में असंतोष पैदा हो सकता है।

टीम के किसी सदस्य से इनसिक्योरिटी

मूलांक 3 वाले बॉस को लेकर एक आम धारणा यह है कि वे अपनी पहचान और पद को लेकर काफी सजग रहते हैं। अगर टीम में कोई कर्मचारी लगातार अच्छा प्रदर्शन करता है, ज्यादा प्रशंसा पाता है या बॉस से ज्यादा लोकप्रिय हो जाता है, तो कुछ स्थितियों में बॉस को उस व्‍यक्ति से असुरक्षा महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में बॉस कर्मचारी की उपलब्धियों को खुलकर स्वीकार करने के बजाय उससे दूरी बनाने लगता है।

मूड में बदलाव बन सकता है परेशानी

मूलांक 3 वाले लोग स्‍वभाव से बहुत भावुक और संवेदनशील होते हैं। इसलिए इनके मूड में बदलाव होते रहते हैं। एक पल में उन्‍हें गुस्‍सा आ जाता है, तो एक पल में ही वो नॉर्मल भी हो जाते हैं। ऐसे में यदि मूलांक 3 वाले बॉस होते हैं, तो उनका व्यवहार कभी बहुत दोस्ताना और कभी अचानक सख्त हो जाता है, तो कर्मचारियों के लिए भी उनका व्‍यवहार समझना मुश्किल हो जाता है। इसलिए ऐसे बॉस के लिए भावनाओं को नियंत्रित रखना और फैसलों में निरंतरता बनाए रखना फायदेमंद होता है।

सीधे बोलना पड़ सकता है भारी

मूलांक 3 के लोगों के लिए यह भी कहा जाता है कि वे अपनी बात सीधे और स्पष्ट तरीके से रखते हैं। यह गुण सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो नेतृत्व में मददगार हो सकता है। लेकिन अगर बात बहुत कड़वे या कठोर अंदाज में कही जाए, तो कर्मचारी का आत्मविश्वास प्रभावित होता है। बॉस के लिए जरूरी है कि वह गलती बताते समय व्यक्ति को नीचा दिखाने के बजाय समस्या और उसके समाधान पर बात करे।

नेतृत्व में सुधार की गुंजाइश

मूलांक 3 में नेतृत्व के कई गुण होते हैं, लेकिन अहंकार, असुरक्षा, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कठोर संवाद जैसी सभाव की चुनौतियां उन्‍हें एक अच्‍छा बॉस बनने से रोकती है। इन कमियों पर ध्यान देकर कोई भी व्यक्ति बेहतर बॉस बन सकता है।

अत: एक अच्छा लीडर वही होता है, जो खुद आगे बढ़ने के साथ-साथ अपने साथ वालों को भी आगे बढ़ता हुआ देखकर खुश होता है।

यह भी पढ़ें- इस मूलांक के बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, जन्म लेते ही चमक उठती है माता-पिता की किस्मत

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वाली लड़कियों में 99% होते हैं ये 5 गुण, जो इनसे मिलता है मन मोह लेता है इनका व्यवहार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।