विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी नहीं टूटता इन तारीखों पर जन्मे भाई और बहन का रिश्ता, एक-दूसरे के लिए क्यों माने जाते हैं सबसे लकी?

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:36 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 और 7 वाले भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास माना जाता है, क्योंकि वे एक-दूसरे ...और पढ़ें

किस मूलांक के भाई और बहन की जोड़ी होती है खास (Picture Credit- AI Generated)

किस मूलांक के भाई और बहन की जोड़ी होती है खास (Picture Credit- AI Generated) 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का अपना अलग स्वभाव, सोच और व्यक्तित्व होता है। मूलांक की मदद से भाई-बहन के रिश्ते के बारे में भी जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे 2 मूलांक हैं, जिनके भाई-बहन के रिश्ते को बेहद खास माना जाता है। ये लोग जीवन की हर समस्या में एक-दूसरे का साथ देते हैं। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि वे कौन से मूलांक हैं।

कौन से हैं वे मूलांक?

अंकशास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 और 7 वाले भाई-बहन की जोड़ी को बेहद खास माना जाता है, क्योंकि ग्रहों के प्रभाव के कारण इन मूलांक वाले लोग मिलकर एक पूर्ण ऊर्जा का निर्माण करते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु है। इसलिए मूलांक 4 वालों पर राहु ग्रह का अधिक प्रभाव रहता है। ये लोग रिश्ते में झूठ और धोखा बर्दाश्त नहीं करते हैं। इन लोगों को बात को घुमा-फिराकर कहना पसंद नहीं होता है।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर केतु का अधिक प्रभाव रहता है। मूलांक 7 वालों को भीड़-भाड़ की जगह शांति और एकांत पसंद होता है। ये लोग अपने विचारों में खोए रहना पसंद करते हैं।

गहरा मानसिक जुड़ाव

जब इन दोनों अंकों के संयोग से भाई-बहन का रिश्ता बनता है, तो उनमें एक स्वाभाविक और गहरा मानसिक जुड़ाव होता है, जिससे ये एक-दूसरे की अनकही बातों को आसानी से समझ लेते हैं।

मूलांक 4 और 7 वालों का रिश्ता दिल से जुड़ा होता है। ये लोग बिना कहे एक-दूसरे की भावनाओं को आसानी समझ लेते हैं। यही वजह है कि इन मूलांक वाले भाई-बहन का रिश्ता बेहद खास माना जाता है। जब मूलांक 4 वालों को किसी बात पर अधिक क्रोध आता है, तो मूलांक 7 वाले अपने शांत स्वभाव से उन्हें आसानी से संभाल लेते हैं। इन दोनों मूलांक के लोग जीवन में सदैव एक-दूसरे का साथ देते हैं और किसी भी कठिन समय में एक-दूसरे की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या है इनके झगड़े की असली वजह?

यह भी पढ़ें- मूलांक 6 का सबसे बड़ा दुश्मन! इन जन्म तिथियों वाले जीवनसाथी से शादी करते ही बढ़ सकती हैं दूरियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।