विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: इन 3 मूलांक वाले बच्चों का दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज, पढ़ाई में हासिल करते हैं बड़ी सफलता

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:04 AM (GMT+05:30)

अंक शास्त्र के अनुसार, कुछ विशेष मूलांकों में जन्मे बच्चे पढ़ाई में बहुत तेज होते हैं और हमेशा क्लास में ...और पढ़ें

किन बच्चों का दिमाग होता है बहुत तेज? (Picture Credits- AI Images)

किन बच्चों का दिमाग होता है बहुत तेज? (Picture Credits- AI Images)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक 1 से 9 का विशेष महत्व है। मूलांक के आधार पर बच्चे के भविष्य और करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज के समय में हर माता-पिता का यह सपना होता है कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई में हमेशा क्लास में टॉप करे। अंक शास्त्र के अनुसार, बच्चों के मूलांक की मदद से उनके करियर के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चों की बौद्धिक क्षमता और सफलता के पीछे उनकी जन्म तिथि का बहुत बड़ा प्रभाव होता है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसे विशेष मूलांकों के बारे में बताया गया है, जिनमें जन्मे बच्चों के अंदर जन्म से ही चीजों को सीखने की एक खास ललक होती है और उनकी एकाग्रता बहुत तेज होती है। यह जानकर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि हम किन मूलांकों के बारे में बात कर रहे हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन तारीखों पर जन्मे बच्चे क्लास में हमेशा टॉपर रहते हैं।

मूलांक 1

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। इसलिए मूलांक 1 वाले बच्चों में जन्म से ही आगे रहने और हमेशा प्रथम आने की इच्छा होती है। साथ ही इन बच्चों में खास आत्मविश्वास देखने को मिलता है और ये हमेशा क्लास में टॉपर रहते हैं। इन बच्चों में चीजों को जल्दी समझने की अद्भुत क्षमता होती है।

मूलांक 3

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के बच्चों पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव रहता है। इसलिए मूलांक 3 वाले बच्चे दिमाग के बहुत तेज होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें करियर में अपार सफलता मिलती है और ये पढ़ाई में सबसे आगे रहते हैं। ये किसी भी काम को प्लानिंग के साथ करने में माहिर होते हैं।

मूलांक 5

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को बुद्धि, वाणी, तर्क शक्ति और व्यापार का कारक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुध देव के प्रभाव के कारण मूलांक 5 वाले बच्चों का दिमाग सच में कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। इनकी याददाश्त बेहद मजबूत होती है। ये बच्चे नई चीजों को सीखने में सबसे आगे रहते हैं। कुशाग्र बुद्धि होने की वजह से ये बच्चे हमेशा क्लास में टॉप करते हैं।

यह भी पढ़ें- Numerology: हमेशा हीन भावना से घिरे रहते हैं इन मूलांक के लोग, किसी से भी बात करने में करते हैं संकोच

यह भी पढ़ें- Numerology: धीरे चलते हैं पर सबसे आगे निकलते हैं! इस मूलांक वाले लोग कछुए की चाल से जीतते हैं करियर की रेस

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।