Numerology: धीरे चलते हैं पर सबसे आगे निकलते हैं! इस मूलांक वाले लोग कछुए की चाल से जीतते हैं करियर की रेस
मूलांक 8, 17 और 26 वाले लोग धीरे-धीरे पर दृढ़ता से आगे बढ़ते हैं। शनि ग्रह के प्रभाव से इन्हें ...और पढ़ें

मूलांक 8 वाले लोग धीमी चाल से करियर में पाते हैं स्थायी और बड़ी सफलता । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। खासतौर पर अंक शास्त्र में इस बात का साफ-साफ जिक्र मिलता है कि हर मूलांक का स्वभाव उस अंक के स्वामी ग्रह के गुणों पर निर्भर करता है। ऐसे में किसी मूलांक के लोग तेज फैसले लेने के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ लोग धैर्य और मेहनत के दम पर जीवन में सफलता हासिल करते हैं। कुछ लोगों को करियर में सफलता जल्दी मिल जाती है, जबकि कुछ को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
हालांकि, कई बार देखा गया है कि जो लोग धीरे और सोच-समझ के करियर में फैसले लेते हैं और कदम उठाते हैं, उन्हें सफलता बेशक थोड़ी देर से मिले, मगर वे जो मुकाम हासिल करते हैं, वह तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वालों को भी नहीं मिलता है।
चलिए तो फिर जानते हैं कि वो कौन से मूलांक के लोग होते हैं। जिन्हें बेशक सफलता देर से मिलती है, मगर जब मिलती है, स्थायी मिलती है।
मूलांक 8 वालों को देर से सही, मगर मिलती है स्थायी सफलता
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। अंक शास्त्र में इस मूलांक का संबंध शनि देव से बताया गया है। शनि को कर्म, अनुशासन, धैर्य और न्याय का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से मूलांक 8 के लोग मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। इन्हें सफलता मिलने में समय लगता है, लेकिन ये मुश्किल परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की कोशिश करते रहते हैं और इनके पैर जरा भी नहीं डगमगाते हैं।
धैर्य के साथ करते हैं काम
मूलांक 8 के लोगों की सबसे बड़ी खासियत इनका धैर्यशील होना होता है। ये किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय उसे पहले समझने और सही तरीके से पूरा करने पर ध्यान देते हैं। अगर इन्हें किसी काम में असफलता मिलती है, तो ये उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में भी इनका यही स्वभाव रहता है। जहां कुछ लोग जल्दी सफलता न मिलने पर निराश हो जाते हैं, वहीं ये अपने लक्ष्य पर टिके रहने की कोशिश करते हैं।
मेहनत और अनुशासन पर करते हैं भरोसा
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 8 के लोग मेहनती और अनुशासित होते हैं। ये शॉर्टकट पर विश्वास नहीं रखते हैं। इन्हें अच्छा और बेहतर काम करना पसंद होता है। इनके लिए सफलता का मतलब केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाना भी हो सकता है। नौकरी हो या कारोबार, ये अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हैं। यही आदत इन्हें धीरे-धीरे आगे बढ़ने में मदद करती है।
सोच-समझकर लेते हैं फैसले
मूलांक 8 के लोगों को लेकर माना जाता है कि ये किसी भी काम में बिना सोचे-समझे कदम नहीं उठाते। ये पहले परिस्थितियों को समझते हैं और फिर फैसला लेते हैं। अअपनी इस आदत की वजह से ये बहुत अच्छी योजना बनाते हैं। हालांकि, कई बार ज्यादा सोचने की वजह से फैसले लेने में इन्हें देर जरूर हो जाती है। इसलिए इनके लिए जरूरी है कि ये सही समय पर निर्णय लेना भी सीखें।
यह भी पढ़ें- मूलांक 8 वाली ननद और भाभी का कैसा होता है रिश्ता, क्या कभी बन पाती हैं वो पक्की सहेलियां?
यह भी पढ़ें- किन मामलों में सबसे आगे रहते हैं मूलांक 8 वाले लोग, इन्हें हराना नहीं होता आसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
