विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली ही नजर में दिल जीत लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बातों और अंदाज से बन जाते हैं हर महफिल की जान!

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:34 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग अपनी बातों और व्यक्तित्व से दूसरों को पहली मुलाकात में ही आकर्षित ...और पढ़ें

इन लोगों में गजब का होता है आकर्षण (Picture Credit- AI Generated)

इन लोगों में गजब का होता है आकर्षण (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक सभी अंकों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। व्यक्ति की जन्मतिथि के अनुसार मूलांक निकाला जाता है। मूलांक की मदद से उसके व्यक्तित्व, करियर और व्यवहार समेत आदि बातों की जानकारी प्राप्त की जाती है। हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका व्यक्ति पर गहरा प्रभाव रहता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ लोगों में ऐसा आकर्षण होता है कि वे जहां भी जाते हैं, अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं और पहली ही मुलाकात में लोगों का दिल जीत लेते हैं। अब इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसे कौन-से मूलांक हैं, जिनमें बेहद खास चुंबकीय आकर्षण देखने को मिलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इन मूलांकों के बारे में विस्तार से।

आखिर कौन-से हैं वो मूलांक?

मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, बुद्धि और नेतृत्व के प्रतीक हैं। इसलिए मूलांक 3 पर देवगुरु बृहस्पति का अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। इन लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि ये अपनी बातों और समझदारी से समाज में चर्चा का विषय बन जाते हैं। साथ ही सामने वाले को बहुत जल्द ही आकर्षित कर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोग इनके सुलझे हुए व्यक्तित्व से तुरंत प्रभावित हो जाते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक पर शुक्र देव का अधिक प्रभाव रहता है, क्योंकि मूलांक 6 के स्वामी ग्रह शुक्र देव ही हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला और विलासिता का कारक माना जाता है।

शुक्र देव के प्रभाव की वजह से ये लोग बेहद सौम्य और आकर्षक होते हैं। इनका स्वभाव बहुत मधुर होता है। साथ ही ये लोग दूसरे लोगों को अपनापन महसूस कराने में माहिर होते हैं। अपनी बातचीत की कला से मूलांक 6 वाले जातक किसी भी महफिल की जान बन जाते हैं। जब इनकी किसी से एक बार मुलाकात होती है, तो सामने वाला इनसे आकर्षित हुए बिना नहीं रह पाता।

यह भी पढ़ें- चाशनी की तरह मीठी बातें करते हैं इन 2 मूलांकों के लोग, आसानी से इनकी बातों में आ जाते हैं सब

यह भी पढ़ें- अगर आपका जन्म भी इन तारीखों को हुआ है, तो 2027 आपके लिए सिर्फ एक नया साल नहीं, वरदान है!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।