विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सास को इन तारीखों में जन्मी बहुओं से पंगा लेना पड़ता है भारी, ससुराल में बजता है सिर्फ इनका डंका

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:37 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 और 9 वाली महिलाएं निडर, स्वतंत्र विचारों वाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी होती ...और पढ़ें

आत्मविश्वासी होती हैं ये 2 मूलांक की बहुएं (Picture Credit- AI Generated)

आत्मविश्वासी होती हैं ये 2 मूलांक की बहुएं (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में हर मूलांक का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के मूलांक होते हैं। व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे 2 मूलांक हैं, जिनसे जुड़ी महिलाएं बेहद निडर, स्वतंत्र विचारों वाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी होती हैं।

इन 2 मूलांक वाली बहुओं के आगे घर में किसी की नहीं चलती है और इनकी सास इनसे बहुत डर कर रहती हैं। यह जानकर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर किन मूलांकों की बहुओं से सास हमेशा डर कर रहती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इन मूलांकों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। इसलिए इस मूलांक वालों पर सूर्य देव का अधिक प्रभाव रहता है। सूर्य का प्रभाव होने की वजह से मूलांक 1 वालों में नेतृत्व क्षमता और गजब का आत्मविश्वास होता है।

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 की बहुएं अपना काम खुद करना पसंद करती हैं और अपनी स्वतंत्रता में किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करती हैं। इसलिए इनकी सास इनसे डर कर रहती हैं। मूलांक 1 वाली बहुओं को अगर किसी की बात गलत लगती है, तो वे बिना झिझक के सीधे और स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रख देती हैं। साथ ही इस मूलांक की बहुएं जीवन में किसी का दबाव सहन नहीं कर पाती हैं।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल देव के प्रभाव के कारण इस मूलांक के लोग बेहद परिश्रमी, अनुशासित और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। मूलांक 9 की बहुएं जीवन में किसी से दबती नहीं हैं। अगर इनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई जाए, तो ये उसका डटकर सामना करती हैं। इनका स्वभाव थोड़ा गर्म होता है। अगर ससुराल में इन्हें कोई नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो इस मूलांक की बहुओं का पलटवार बहुत तेज होता है।

यह भी पढ़ें- ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या है इनके झगड़े की असली वजह?

यह भी पढ़ें- एक्स की प्रोफाइल पर छुप-छुपकर नजर रखते हैं ये लोग, लाइफ में कभी नहीं कर पाते 'मूव ऑन'

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।