विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्स की प्रोफाइल पर छुप-छुपकर नजर रखते हैं ये लोग, लाइफ में कभी नहीं कर पाते 'मूव ऑन'

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:09 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जिसके जातकों को ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करने में बहुत ही ...और पढ़ें

ये लोग कभी नहीं बढ़ पाते आगे (AI-Generated Image)

ये लोग कभी नहीं बढ़ पाते आगे (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्यार और ब्रेकअप का किस्सा हर किसी की जिंदगी में चलता रहता है। कुछ लोगों को ब्रेकअप के दुख से जल्दी बाहर आने में समय लगता है, तो कुछ अगले ही दिन मूव ऑन कर जाते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि ब्रेकअप के महीनों या सालों बाद भी कुछ लोग अपने एक्स की याद से बाहर क्यों नहीं निकल पाते?

कई बार लोग इन्हें टॉक्सिक और साइको जैसे नाम से बुलाते हैं। लेकिन, अंक ज्योतिष की मानें तो इसका सीधा कनेक्शन आपके जन्म की तारीख यानी आपके मूलांक से हो सकता है। आइए उन 3 मूलांक वालों के बारे में जानते हैं, जिन्हें प्यार में मूव ऑन करने में सबसे ज्यादा समय लगता है। चलिए जानते हैं अंकशास्त्र की दुनिया में कौन-से हैं वह 3 मूलांक।

मूलांक 2

किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इन लोगों पर चंद्रमा का गहरा प्रभाव होता है। ये लोग स्वभाव से बेहद इमोशनल और सेंसेटिव होते हैं। ये जब किसी से रिश्ता जोड़ते हैं, तो दिमाग की बजाय सीधे दिल से जुड़ते हैं। ब्रेकअप के बाद इनके लिए पुरानी बातों को भुलाना लगभग नामुमकिन हो जाता है।

मूलांक 4

इसके बाद लिस्ट में अगला नंबर आता है मूलांक 4 वालों का। 4, 12, 22, 31 इनमें से किसी भी तारीख को जन्म लेने वाले लोग मूलांक 4 से ताल्लुक रखते हैं। इस मूलांक का स्वामी राहु होता है। ये लोग बहुत ज्यादा ओवरथिंकिंग के शिकार होते हैं। एक बार रिश्ता टूटने के बाद ये इस बात की तह तक जाना चाहते हैं। इनकी यही उलझन इन्हें एक्स का पीछा करने पर मजबूर करती है।  

मूलांक 7

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को आता है वो लोग मूलांक 7 वाले होते हैं। केतु से प्रभावित ये लोग गहरे विचारक यानी Deep thinkers होते हैं। ब्रेकअप के बाद भी ये लोग अपने पार्टनर के साथ बिताए गए पलों में ही जीते रहते हैं। एक्स की हर नई फोटो, स्टोरी या स्टेटस को देखकर ये खुद को ही तकलीफ देते हैं। भले ही ऊपर से ये बहुत सख्त बनने की कोशिश करें लेकिन अंदर ही अंदर इनका मन बार-बार उसी इंसान की तरफ भागता है। इन लोगों के लिए मूव ऑन करना बहुत मुश्किल होता है।

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: खुद की ही रील्स बार-बार स्क्रोल करते हैं इन दो मूलांक के लोग, होते हैं सेल्फ ऑबजेस्ड

यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: प्यार में समंदर से भी गहरे होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, निभाते हैं 'सात जन्मों' का साथ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।