Numerology: फ्लैट खरीदने से पहले जरूर देखें उसका नंबर, इन अंकों वाले घर माने जाते हैं बेहद शुभ
अंक ज्योतिष के अनुसार घर या फ्लैट का नंबर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। चलिए जानते हैं ...और पढ़ें

इन अंकों वाले घरों में आती है सुख-समृद्धि ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नया घर या फ्लैट खरीदना हर व्यक्ति के लिए एक सबसे सुंदर सपना होता है। अपना घर खरीदते वक्त व्यक्ति लोकेशन, बजट, सुविधाओं और वास्तु जैसी कई बातों का ध्यान रखता है। लेकिन इन सबके साथ-साथ घर या फ्लैट के नंबर पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। अंक ज्योतिष में घर या फ्लैट के नंबर को भी महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि घर का अंक वहां रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि से जुड़ा होता है।
अंक ज्योतिष में घर का नंबर निकालने के लिए उसके सभी अंकों को जोड़ा जाता है। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराया जाता है, जब तक एक अंक प्राप्त न हो जाए। उदाहरण के लिए, अगर फ्लैट नंबर 204 है तो 2+0+4 = 6 होगा। इस तरह उस घर का मूल अंक 6 माना जाएगा। तो चलिए जानते हैं अंक ज्योतिष के आधार पर घर या फ्लैट के लिए कौन सा अंक सबसे शुभ होता है और उसके क्या फल मिलते हैं।
अंक 1: नई शुरुआत और नेतृत्व का अंक
अगर घर या फ्लैट के नंबर को जोड़ने पर अंक 1 आता है, तो इसे नई शुरुआत और आत्मविश्वास से जोड़ा जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार ऐसे घर उन लोगों के लिए अच्छे माने जाते हैं जो स्वतंत्र सोच रखते हैं और अपने करियर में हमेशा नई शुरुआत करने के लिए तैयार रहते हैं।
अंक 3: रचनात्मकता और खुशहाली
फ्लैट या बंगले के नंबर का योग 3 आता है, तो इसे रचनात्मकता, कला, खुशी और सकारात्मक सोच से जोड़ा जाता है। इस अंक के घर में रहने वाले लोग अधिकतर कलाकार, लेखक और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े होते हैं। इस अंक वाले घर को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है।
अंक 6: परिवार और सुख-शांति
घर के लिए अंक 6 को भी न्यूमेरोलॉजी में खास महत्व दिया जाता है। 6, 15 और 24 जैसे नंबरों का योग 6 होता है। मान्यता है कि यह अंक परिवार, प्रेम, आपसी तालमेल और सुख-शांति से जुड़ा होता है। इसी कारण अंक 6 वाले घरों में रहने वाले सदस्यों में आपसी प्रेम देखा जाता है। ऐसे घरों में हमेशा लोग खुश रहते हैं और आपसी मनमुटाव कम ही होता है।
अंक 8: धन और सफलता
अंक ज्योतिष में नंबर 8 को धन, मेहनत, सफलता और भौतिक सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। व्यापार या करियर में महत्वाकांक्षी लोगों के लिए इस अंक वाले घर को आर्थिक दृष्टि से बहुत अच्छा माना जाता है। इस अंक वाले घर में में रहने वालों लोगों पर आर्थिक संकट का डर कम ही रहता है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों को पड़ोसी भी अच्छे मिलते हैं और यह घर उन्हें बहुत ज्यादा फलता-फूलता है।
अंक 9: शांति और आध्यात्मिकता
अंक 9 को करुणा, उदारता, ज्ञान और आध्यात्मिकता से संबंधित माना जाता है। इसलिए जिन लोगों के फ्लैट या घर के नंबर का जोड़ 9 होता है, वे लोग बहुत ज्यादा दयालु होते हैं। इनके घर में पूजा-पाठ बहुत होता है और ऐसे घरों में रहने वाले लोग बहुत पढ़े-लिखे होते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों के जीवन में कब आता है टर्निंग पॉइंट? इस उम्र के बाद चुंबक की तरह खिंचता है पैसा!
यह भी पढ़ें- सच्चे जीवनसाथी और भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, कभी नहीं तोड़ते भरोसा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
