विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Success Mantra: रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान, तो कामयाबी चूमेगी आपके कदम

By Ritesh SirajEdited By:
Published: Mon, 28 Jun 2021 02:58 PM (IST)

Success Mantra सफल इंसान दूसरों की अपेक्षा हमेशा अपने काम को रचनात्मक तरीके से करता है। सफलता के लिए हमेशा ...और पढ़ें

Success Mantra: रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान, तो कामयाबी चूमेगी आपके कदम
Success Mantra: रखेंगे इन 4 बातों का ध्यान, तो कामयाबी चूमेगी आपके कदम

Success Mantra: व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाता रहता है। सफल इंसान दूसरों की अपेक्षा हमेशा अपने काम को रचनात्मक तरीके से करता है। सफलता के लिए हमेशा उचित मार्ग का चुनाव, गलतियों से सीखना और निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। सफल इंसान समाज के लिए एक रास्ता बनाता है, जिससे समाज उन्नति की तरफ अग्रसर होता है। सफलता के लिए बहुत सारी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन हमें इन बाधाओं का डट कर सामना करना चाहिए। लक्ष्य प्राप्ति के लिए लग्नशीलता और धैर्य से आगे बढ़ते रहना चाहिए। आज हम सफलता के लिए कुछ टिप्स के बारे में जानेंगे।

सही मार्ग का चुनाव

सफलता के लिए रास्ते का सही चुनाव करना भी बहुत आवश्यक होता है। अगर हम सही रास्ते का चुनाव नहीं करेंगे, तो भटकाव का सामना करना पड़ता है। जिससे हम अपने लक्ष्य से दूर हो जाएंगे। इसी को ध्यान में रखकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं और रूकना नहीं चाहते हैं, तो आप जरूर उन्नति करेंगे।

गलतियों से सीखना

सफलता के रास्ते पर कभी-कभी असफलता भी मिलती है, लेकिन हमें अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते रहना चाहिए। शायद इस पर आमिर खान ने कहा कि जब मैं नया था, मुझे नहीं पता था कि मेरा करियर कहां जाएगा। शुरूआत में मेरी फिल्में भी सफल नहीं थीं, लेकिन फिर मैंने अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा।

रचनात्मक तरीका अपनाएं

सफल बनने के लिए हमें अपने काम को रचनात्मक तरीके से करना चाहिए। इस रचनात्मक तरीके में कार्य की योजना, समय का प्रबंधन आदि शामिल है। प्रसिद्ध प्रेरक शिव खेड़ा ने कहा कि जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं।

निरंतरता जरूरी है

सफल व्यक्ति अपने काम में निरंतर लगा रहता है। इससे वह अपने काम को दूसरों के अपेक्षा उचित समय पर खत्म कर लेते हैं। स्वामी विवेकानंद ने इसी पर कहा है कि उठो, जागो और तब तक मत रूको, जब तक की लक्ष्य को प्राप्त न कर लो।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'