विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सच्चे जीवनसाथी और भरोसेमंद दोस्त साबित होते हैं ये 3 मूलांक वाले लोग, कभी नहीं तोड़ते भरोसा

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:21 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले जातक बेहद ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। मूलांक 2, 3 और 6 के ...और पढ़ें

ये 3 मूलांक वाले लोग होते हैं ईमानदार (AI-Generated Image)

ये 3 मूलांक वाले लोग होते हैं ईमानदार (AI-Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक 2 के जातक शांत स्वभाव के, रिश्तों में ईमानदार होते हैं।

  2. मूलांक 3 वाले लोग झूठ से दूर, सच्चे और भरोसेमंद मित्र बनते हैं।

  3. मूलांक 6 के जातक अपनों की सुरक्षा के लिए पूरी मेहनत करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 तक का विशेष महत्व है। हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जिसका प्रभाव उस मूलांक के जातकों पर पड़ता है। हर मूलांक की खासियत अलग-अलग होती है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से उसके करियर, आर्थिक स्थिति और स्वभाव समेत कई बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कुछ मूलांक वाले जातक बेहद ईमानदार होते हैं, जिन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। साथ ही ये लोग अपने काम को पूरी वफादारी से करते हैं। अब इन बातों को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसे कौन-से मूलांक हैं, जिनके जातक बहुत ही ईमानदार होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं विस्तार से।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्र देव हैं। इसलिए मूलांक 2 के जातकों पर चंद्र देव का प्रभाव अधिक रहता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन, शीतलता, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। चंद्र देव का प्रभाव होने के कारण ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने काम, रिश्तों और भावनाओं के प्रति बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं। इसलिए इन पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। ये लोग झूठ और दिखावे से बहुत दूर रहते हैं और सही-गलत की आसानी से पहचान कर लेते हैं। अपनी इन खूबियों के कारण ही ये एक सच्चे साथी और भरोसेमंद मित्र बनते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों का स्वभाव हंसमुख और मिलनसार होता है। ये लोग जीवन में अपने लाइफ पार्टनर और दोस्तों को खुश रखते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के जातकों पर शुक्र का प्रभाव रहता है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। ये लोग अपनों की सुरक्षा और खुशी के लिए पूरी मेहनत के साथ प्रयास करते हैं। ये रिश्तों को लंबे समय तक निभाने और हर परिस्थिति में साथ देने में सबसे आगे रहते हैं।

यह भी पढ़ें- अंकशास्‍त्र: कम उम्र में ही 'सफलता चूमती है इनके कदम', जिनके मूलांक में आते हैं ये अंक 

यह भी पढ़ें- Numerology: एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते ये 2 मूलांक वाले, स्वभाव में होता है जमीन-आसमान का फर्क

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।