Numerology: कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, काम के मामले में रहते हैं सबसे आगे
यह लेख अंक ज्योतिष के अनुसार उन जन्म तारीखों वाले लोगों के बारे में बताता है जो कम उम्र में ...और पढ़ें

कम उम्र में सफलता पाने वाले मूलांक, जानें कौन हैं ये भाग्यशाली लोग? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जो कड़ी मेहनत करता है, उसे उसका फल जरूर मिलता है।मगर अंक ज्योतिष में कुछ ऐसी जन्म तारीख वालों के बारे में बताया गया है, जो कम उम्र में ही अपनी सफलता की झंडे हर जगह गाड़ देते हैं। अंक ज्योतिष में यह भी माना जाता है कि हर मूलांक का संबंध किसी विशेष ग्रह से होता है और उस ग्रह के प्रभाव से व्यक्ति के व्यक्तित्व में कुछ खास गुण आ जाते हैं।
कुछ मूलांक ऐसे भी माने जाते हैं, जिनसे संबंधित लोग मेहनत, नेतृत्व क्षमता, समझदारी और आत्मविश्वास के कारण कम उम्र में ही अपने करियर में आगे बढ़ जाते हैं।तो चलिए जानते हैं अंक ज्योतिष के हिसाब से यह लोग कौन होते हैं और इनका मूलांक क्या होता है।
मूलांक 1: 1, 10, 19 और 28 तारीख (Mulank-1)
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस मूलांक के लोग आत्मविश्वासी, ऊर्जावान और अपने फैसले खुद लेने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता बहुत बलवान होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग दूसरों के निर्देश पर काम करने के बजाय खुद अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। इन्हें नई जिम्मेदारियां लेने में रुचि होती है। यही गुण इन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि अगर ये लोग अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास का सही दिशा में इस्तेमाल करें, तो कम उम्र में ही अपने काम में अच्छी पहचान बना लेते हैं।
मूलांक 5: 5, 14 और 23 तारीख (Mulank-5)
मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है। इस मूलांक के लोग तेज दिमाग, जिज्ञासु और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाले होते हैं। इन लोगों को नई चीजें सीखना और अलग-अलग तरह के काम करना पसंद होता है। इनकी निर्णय लेने की क्षमता और बातचीत का तरीका भी इनके व्यक्तित्व की खासियत होती है। अंक ज्योतिष में मूलांक 5 को व्यापार और संचार से जुड़े क्षेत्रों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इन्हें सही अवसर मिलने पर ये लोग कम उम्र में करियर में अच्छी तरक्की हासिल कर लेते हैं।
मूलांक 3: 3, 12 और 21 तारीख (Mulank-3)
मूलांक 3 का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस मूलांक से जुड़े लोगों को ज्ञान, अनुशासन और नई चीजें सीखने में सबसे आगे माना जाता है। ये किसी काम को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और जब तक उस काम को पूरा न कर लें, चैन से नहीं बैठते हैं। मूलांक 3 वाले लोग अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेने और लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखने की कोशिश करते हैं। अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार, इनका धैर्य और मेहनत इन्हें करियर में आगे ले जा सकती है।
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: चिराग लेकर ढूंढने पर भी नहीं मिलेगा इतना अच्छा लड़का, बेटे जैसे होते हैं इन मूलांक वाले दामाद
यह भी पढ़ें- इन 3 मूलांक वाले लोगों से कभी न करें धोखेबाजी, होते हैं सबसे सच्चे और वफादार दोस्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
