भूलकर भी दूसरों से न करें इन मूलांकों के बच्चों की तुलना! माता-पिता की यह एक चूक बिगाड़ देगी करियर
माता-पिता द्वारा बच्चों की दूसरों से तुलना करना उनके आत्मविश्वास और भविष्य को प्रभावित कर सकता है। बच्चों के लिए ...और पढ़ें

इन मूलांक के बच्चों की न करें दूसरों से तुलना (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
बच्चों की तुलना से उनका आत्मविश्वास और भविष्य प्रभावित होता है।
मूलांक 2, 3, 5 के बच्चे तुलना से अधिक संवेदनशील होते हैं।
माता-पिता की यह चूक करियर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हर मामले में दूसरों से आगे रहे। कई बार बच्चों को बेहतर बनाने की कोशिश में पेरेंट्स ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका असर उनके आत्मविश्वास और भविष्य पर पड़ सकता है।
हम अक्सर देखते हैं कि पेरेंट्स बच्चों की तुलना अन्य बच्चों से करते हैं, उनकी तुलना भाई-बहनों या दोस्तों से करना ऐसी ही एक आदत है। पेरेंट्स भले ही ऐसा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए करते हों, लेकिन बार-बार तुलना किए जाने से बच्चे खुद को कमतर समझने लगते हैं।
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के बच्चे स्वभाव से अधिक संवेदनशील, महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ऐसे में उनकी तुलना दूसरों से करने के बजाय उनकी खूबियों को पहचानना जरूरी है।
ये ऐसे मूलांक हैं, जिन्हें अपनी तुलना बिलकुल रास नहीं आती है और ये बच्चे तुलना करने से इतने परेशान हो जाते हैं कि इनका किसी काम में मन नहीं लगता है और ये अपना भविष्य खराब कर लेते हैं।
मूलांक 2
जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 है। इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के बच्चे भावुक, कल्पनाशील और संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। ये बच्चे छोटी-छोटी बातों को भी दिल से लगा लेते हैं।
अगर माता-पिता बार-बार इनकी तुलना किसी दूसरे बच्चे से करते हैं, तो इनके मन में हीन भावना पैदा होने लगती है। इससे इनका आत्मविश्वास कम होने लगता है और इसका प्रभाव उनके करियर में पड़ता है।
मूलांक 3
जिन बच्चों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होता है। इसका स्वामी गुरु ग्रह को माना जाता है। इस मूलांक के बच्चे बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी और सीखने के प्रति उत्साहित होते हैं। इस मूलांक का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है और ये अपने तरीके से काम करना पसंद करते हैं।
इन बच्चों को बार-बार दूसरे बच्चों से तुलना करना पसंद नहीं आता है और पेरेंट्स की इस गलती से ये बहुत ज्यादा परेशान होने लगते हैं और उनके करियर पर इसका प्रभाव होता है।
मूलांक 5
जिन बच्चों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी बुध हैं, जिसके प्रभाव से इन्हें बुद्धि, संवाद और तर्क क्षमता का कारक माना जाता है।
इस मूलांक के बच्चे जिज्ञासु, चंचल और नई चीजें सीखने के शौकीन होते हैं। इन बच्चों को अपनी तुलना दूसरे बच्चों से या उपलब्धियों से करना दबाव में डाल सकता है। पेरेंट्स की इस गलती के कारण ये बच्चे बहुत जल्दी परेशान हो जाते हैं, जिसका असर इनके करियर में भी पड़ने लगता है।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो ध्यान रखें कि बच्चे की तुलना दूसरों से करने के बजाय उनके साथ मित्रवत व्यवहार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पैदाइशी विनर होते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे! हार से चिढ़ और जीत की जिद बनाती है इन्हें सबसे अलग
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स की बात होती है पत्थर की लकीर! किन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा आज्ञाकारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।