विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैदाइशी विनर होते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे! हार से चिढ़ और जीत की जिद बनाती है इन्हें सबसे अलग

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:28 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 9 वाले बच्चे जन्म से ही विजेता स्वभाव के होते हैं। ये ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 3 और 9 के बच्चे होते हैं जन्मजात विजेता (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 3 और 9 के बच्चे होते हैं जन्मजात विजेता (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1, 3, 9 के बच्चे होते हैं जन्मजात विजेता।

  2. इनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जीतने की जिद होती है।

  3. हार से चिढ़कर दोगुनी मेहनत से सफलता पाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, हर मूलांक का अपना अलग स्वभाव होता है। जब बात बच्चों की आती है, तो कुछ बच्चे शांत और समझदार होते हैं और कुछ जरूरत से ज्यादा शैतान। यही नहीं कुछ बच्चों में लीडरशिप क्वालिटी भरी होती है और वो हमेशा सबसे आगे रहते हैं।

वहीं कुछ बच्चों का स्वभाव सबसे अलग होता है जो अपनी जीत को जिद बना लेते हैं हर जगह जीतना पसंद करते हैं। ऐसे बच्चों को कभी भी हार बर्दाश्त नहीं होती है और किसी जगह अगर ये पीछे रह जाते हैं, तो टूटने के बजाय डटकर जीत की तैयारी करते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से मूलांक हैं जिनमें ये सभी गुण मौजूद होते हैं।

मूलांक 1

मूलांक 1 का संबंध सूर्य से माना जाता है। किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे बच्चे इस मूलांक के होते हैं। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर इस मूलांक के बच्चे हमेशा आत्मविश्वास और लीडरशिप जैसी क्वालिटी से भरपूर होते हैं। इसी वजह से मूलांक 1 के बच्चों में बचपन से ही आगे रहने की चाह होती है।

ये बच्चे किसी के पीछे चलने के बजाय खुद नेतृत्व करना पसंद करते हैं। चाहे स्कूल की प्रतियोगिताओं हो या फिर कोई भी प्रतियोगी परीक्षा इस मूलांक के बच्चे हर हाल में जीत कर ही दिखाते हैं।

मूलांक 3

मूलांक 3 का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है और इस मूलांक के बच्चे भी बचपन से जीत को ही अपनी जीत मानकर चलते हैं। इन्हें किसी से पीछे रहना पसंद नहीं होता है। ये अगर किसी जगह हार जाते हैं तो भविष्य में जीतने के लिए जी जान एक कर देते हैं।

अगर आपके बच्चे का जन्म भी किसी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के बच्चे महत्वाकांक्षी, अनुशासित और सीखने के इच्छुक होते हैं। ये हर जगह नंबर 1 रहना चाहते हैं और अपनी मेहनत से बड़ी से बड़ी जीत भी हासिल कर लेते हैं।

मूलांक 9

मूलांक 9 का स्वामी मंगल ग्रह होता है और मूलांक 1 और 3 की तरह इस मूलांक के बच्चों में भी जीतने का अलग जूनून होता है। इस मूलांक में 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे बच्चे आते हैं।

मंगल के प्रभाव से इन बच्चों में साहस, ऊर्जा और पराक्रम कूट-कूटकर भरा होता है। ऐसे में मूलांक 9 के बच्चों को अंक ज्योतिष में निडर और जुझारू स्वभाव वाला माना जाता है। ये बच्चे हर हाल में जीत हासिल करते हैं और मेहनत के बलबूते सबसे आगे निकलते हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो ये उसके स्वभाव की खूबियां हो सकती हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इन मूलांकों के सभी बच्चों में यह गुण हों, लेकिन ज्यादातर में यही खूबियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पढ़ाई में जीनियस मगर आदत से लापरवाह! इन 3 मूलांक के बच्चों को संभालना नहीं होता आसान

यह भी पढ़ें- सावधान पेरेंट्स! पलक झपकते ही झूठ बोल देते हैं इन मूलांकों के बच्चे, बातें छिपाने में भी होते हैं उस्ताद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।