विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिनके नाम की शुरुआत आता है AN, SR, ME, जान लें उनके व्‍यक्तित्‍व की पूरी सच्‍चाई

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:26 PM (IST)

क्या आपका नाम AN, SR या ME से शुरू होता है? नेम न्यूमेरोलॉजी के अनुसार नाम के शुरुआती अक्षर व्यक्ति ...और पढ़ें

नाम का पहले 2 अक्षर बताते हैं आपका व्यक्तित्व। (Picture Credit- AI Generated)

नाम का पहले 2 अक्षर बताते हैं आपका व्यक्तित्व। (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. AN नाम वाले लोग आत्मविश्वासी, साहसी और लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं।

  2. SR नाम वाले व्यक्ति ऊर्जावान, महत्वाकांक्षी और मिलनसार स्वभाव के होते हैं।

  3. ME नाम वाले रचनात्मक, स्पष्टवादी और परिवार को अत्यधिक महत्व देते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नेम न्‍यूमेरोलॉजी में नाम के शुरुआती अक्षरों को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। माना जाता है कि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का उसके स्वभाव और व्यक्तित्व पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसी आधार पर AN, SR और ME से नाम शुरू होने वाले लोगों के बारे में भी कई बातें कही जाती हैं। तो अगर आपका या आपके किसी करीबी का नाम इन अक्षरों से शुरू होता है, तो आपको उनके व्‍यक्तित्‍व के बारे में चलिए कुछ जरूरी बातें बताते हैं।

AN से नाम शुरू होने वाले लोग

AN से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, वो लोग आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इनमें अपनी बात रखने और दूसरों का मार्गदर्शन करने की क्षमता होती है। यदि ये लोग किसी काम की जिम्‍मेदारी ले लें तो जबतक उसे पूरा न कर लें, दम नहीं लेते हैं।

लक्ष्य को लेकर गंभीर

ऐसे लोगों को मेहनती और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित माना जा सकता है। कहा जाता है कि ये रास्ते में आने वाली परेशानियों से आसानी से हार नहीं मानते। एक बार कोई लक्ष्य तय कर लेने के बाद उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं।

बाहर से सख्त, अंदर से भावुक

AN से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो लोग बाहर से दिखने में बहुत ज्‍यादा गंभीर होते हैं और अंदर से उतने ही मजबूत इरादे वाले होते हैं। लेकिन इनके लिए यह भी कहा जाता है कि ये लोग बहुत ज्‍यादा संवेदनशील भी होते हैं। अपने करीबी लोगों की भावनाओं की ये लोग बहुत ज्‍यादा कदर करते हैं। ये लोग किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं, सबसे बड़ी बात यह है कि ये लोग मानवता को सबसे बड़ा धर्म समझते हैं।

SR से नाम शुरू होने वाले लोग

SR से नाम शुरू होने वाले लोग बहुत ज्‍यादा ऊर्जावान और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। इन लोगों की सबसे अच्‍छी बात होती है कि लोगों की भीड़ में ये सबसे पहले शख्‍स होते हैं, जो नई शुरुआत करते हैं। ये लोग सब के लिए एक आदर्श की तरह होते हैं।

मिलनसार और मददगार

ऐसे लोगों का स्वभाव सामाजिक और मिलनसार होता है। वे नए लोगों से बातचीत करने में सहज होते हैं। अपने परिवार और दोस्तों के लिए मुश्किल समय में हमेशा स्‍तम्‍भ की तरह खड़े रहते हैं। इनक व्‍यक्तित्‍व आकर्षक होता है और अपनी बातचीत से ये लोग सभी का मन मोह लेते हैं।

समझदारी से लेते हैं फैसले

SR से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, वे लोग कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने में माहिर होते हैं। ये लोग समस्या आने पर घबराने के बजाय उसके समाधान के बारे में सोचने की कोशिश करते हैं।

ME से नाम शुरू होने वाले लोग

ME से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, वे लोग रचनात्मक सोच वाले होते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा कुछ नया करते रहना पसंद होता है। ये इतने ज्‍यादा क्रिएटिव होते हैं, कि लोग दूर-दूर तक जो चीजें नहीं सोच पाते हैं, वो ये लोग चुटकियों में कर देते हैं। इन्‍हें मेहनत करना, खुद को पॉपुलर बनाना और हमेशा खुद को बहुत ही अच्‍छे अंदाज में लोगों के सामने पेश करना अच्‍छा लगता है।

साफ और स्पष्ट बोलने वाले

इन लोगों को घुमा फिरा कर बात करना नहीं आता है, ये लोग साफ और स्‍पष्‍ट बात करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि इनकी सीधी और स्‍पष्‍ट बात सामने वाले को कठोर लग सकती है। कई बार लोग इन्‍हें अहंकारी और डॉमिनेटिंग समझ बैठते हैं, मगर इनका स्‍वभाव ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं होता है।

परिवार को देते हैं महत्व

ME से जिन लोगों का नाम शुरू होता है, वे लोग परिवार और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं। उनके लिए परिवार ही सबसे पहले आता है। अपनों की खुशियों के लिए ये लोग हर संभव कोशिश करते हैं। उनके लिए भरोसा और रिश्तों में ईमानदारी महत्वपूर्ण होती है।

यह भी पढ़ें- Numerology: जिनके नाम इन 5 अल्फाबेट से होते हैं शुरू, ऑफिस में दूसरों का क्रेडिट छीनने में वो होते हैं गुरु

यह भी पढ़ें- क्लास का बेस्ट फ्रेंड असल में कैसा इंसान है? मूलांक से खुल जाएगा राज, जानें कौन निभाता है आखिरी तक Friendship

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।