बातों के धनी और कमाल का 'सेंस ऑफ ह्यूमर'! इन मूलांकों के बच्चे पल भर में जीत लेते हैं सबका दिल
अंकज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांकों के बच्चों का आकर्षक व्यक्तित्व होता है और वो किसी के बीच में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

अंकज्योतिष: इन मूलांकों के बच्चे होते हैं बातों के धनी (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 3 के बच्चे जन्म से लीडर और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं।
मूलांक 5 वाले बच्चे बुद्धिमान, निडर और हाजिरजवाब स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 7 के बच्चे आशावादी, मजाकिया और तनाव कम करने में माहिर होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष में हर मूलांक के लोगों का अलग स्वाभाव होता है और इसके लिए उनका स्वामी ग्रह जिम्मेदार होता है। ऐसे ही बच्चों का व्यवहार भी उनके स्वामी ग्रह से ही जुड़ा होता है। कुछ बच्चों में अपनी हाजिरजवाबी, खुशमिजाज स्वभाव और आकर्षक पर्सनैलिटी से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का हुनर शुरुआत से होता है। ये बच्चे किसी भी माहौल को अपनी मीठी बातों से खुशनुमा बना देते हैं।
ये बच्चे बहुत जल्दी परिवार वालों, दोस्तों और स्कूल में टीचर का दिल जीत लेते हैं। अगर आपके बच्चे में भी ऐसे कोई भी गुण हैं, तो समझें कि वो उनके मूलांक के प्रभाव की वजह से ही है। आइए जानें कौन से मूलांक के बच्चे होते हैं जिनमें कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर और आकर्षक पर्सनैलिटी होती है।
मूलांक 3
मूलांक 3 पर बृहस्पति का प्रभाव होता है, जो हमेशा से खुशी और लीडरशिप का ग्रह माना जाता है। इसी वजह से इस मूलांक के बच्चों में बचपन से ही लीडरशिप के गुण देखने को मिलते हैं। वहीं इनकी पर्सनैलिटी कुछ ऐसी होती है जी मिनटों में किसी को भी अपनी ओर खींच लेती है।
मूलांक 3 वाले बच्चे अपनी बात खुलकर कहने वाले और क्रिएटिव होते हैं। ये बहुत ज्यादा सोशल होने के साथ कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर भी रखते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 3 है और ये उसके गुण हो सकते हैं।
मूलांक 5
किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 5 होता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है जिसके प्रभाव से ये जो बुद्धि से तेज और समझदारी से भरपूर होते हैं। इन बच्चों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक, निडर और हर स्थिति में ढल जाने वाला होता है।
उन्हें आज़ादी और रोमांच पसंद होता है, इसलिए उनके साथ रहना सबको बहुत अच्छा लगता है। उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर बुध ग्रह के प्रभाव से बहुत तेज होता है मिनटों में ये अपनी बातों से सबको अपनी ओर खींचने का हुनर रखते हैं। अपनी मजाकिया बातचीत से ये बच्चे कई बार गंभीर माहौल को भी हल्का-फुल्का बनाने में माहिर होते हैं।
मूलांक 7
जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 7,16 या 25 तारीख को हुआ है वो मूलांक 7 माने जाते हैं। ये भले ही स्वभाव से बहुत इमोशनल क्यों न हों लेकिन इनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। इन मूलांक के बच्चों का स्वामी ग्रह केतु है जिसके प्रभाव से आशावाद और खुशी से हमेशा भरे रहते हैं।
ये बच्चे दिखने में तो आकर्षक होते ही हैं और अपनी बात को गंभीरता से लेने वाले होते हैं। वहीं इनकी मजाकिया बातों से कई बार तनाव वाला माहौल भी खुशनुमा हो जाता है। वे अपनी हाज़िरजवाबी और बातचीत के हुनर से की माहौल को हल्का बना देते हैं और आसानी से अपने आस-पास के लोगों का मूड अच्छा कर देते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो ये उसके स्वभाव में हो सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि यह अनुमान सबके लिए सटीक हो, लेकिन कई बच्चों का स्वभाव इससे मिलता-जुलता हो सकता है।
यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात
यह भी पढ़ें- करोड़पति बनकर भी सादगी से जीते हैं इन 3 मूलांकों के लोग, कभी नहीं करते पैसों का दिखावा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
