पेरेंट्स की हर खुशी का रखते हैं ख्याल, इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा केयरिंग
ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे अपने माता-पिता के प्रति अत्यधिक केयरिंग और जिम्मेदार होते हैं। मूलांक 2, 7 ...और पढ़ें

मूलांक 2, 7 और 9 वाले बच्चे पेरेंट्स की हर खुशी का रखते हैं ख्याल (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 2 के बच्चे स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होते हैं।
मूलांक 7 वाले बच्चे पेरेंट्स की खुशी को बहुत महत्व देते हैं।
मूलांक 9 के बच्चे परिवार और माता-पिता के प्रति समर्पित होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति का स्वभाव उसकी जन्मतिथि यानी मूलांक के अनुसार तय होता है। जहां कुछ लोग स्वभाव से विनम्र होते हैं, वहीं कुछ गुस्सैल। ऐसे ही जब बात बच्चों की आती है, तो आपके बच्चे का मूलांक भी उसके स्वभाव की खूबियां और खामियां बता सकता है।
कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जो पेरेंट्स की हर बात मानते हैं और उनकी बहुत ज्यादा केयर भी करते हैं। उनका केयरिंग नेचर सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे मूलांकों के बच्चे पेरेंट्स की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते हैं और उनकी खुशी के लिए हर प्रयास करते हैं। आइए आपको बताते हैं उन मूलांकों के बारे में जिसके बच्चे केयरिंग और जिम्मेदार होते हैं और अपने पेरेंट्स की बात भी आंखें मूंदकर मान लेते हैं।
मूलांक 2
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का संबंध चंद्रमा से होता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस मूलांक के बच्चे स्वभाव से भावुक, संवेदनशील और सभी को प्यार करने वाले होते हैं। ये अपने माता-पिता की भावनाओं को बिना कहे भी समझने लगते हैं। यही नहीं अगर पेरेंट्स किसी बात को लेकर परेशान भी हैं, तो ये तुरंत उनकी परेशानी भांप लेते हैं और उनकी केयर करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं।
ये बच्चे अपने आस-पास के माहौल को हमेशा खुशनुमा बनाए रखते हैं और अपने स्वभाव के कारण सभी के प्यारे बनाते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी महीने की 02, 11 या 20 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक भी 02 होगा और ये आपके बच्चे की खूबियां हो सकती हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 का स्वामी केतु ग्रह होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लोग प्रेम, सुंदरता, सुख-सुविधा और पारिवारिक रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं। इस मूलांक के बच्चे अपने माता-पिता को खुश रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करते रहते हैं।
इन मूलांकों के बच्चे हमेशा हर बात को दिल से सोचते हैं और बहुत ज्यादा केयरिंग स्वभाव के होते हैं। पेरेंट्स की बात इनके लिए पत्थर की लकीर होती है और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करते हैं। इस मूलांक के बच्चे पेरेंट्स की पसंद-नापसंद का ख्याल भी रखते हैं।
उनकी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा करना हो या मुश्किल समय में उनका सहारा बनना, ये पीछे नहीं हटते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 07,16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होगा और ये आपके बच्चे की खूबियां हो सकती हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से है और इसके प्रभाव से इस मूलांक के बच्चे बहुत ज्यादा ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इस मूलांक के बच्चे साहसी, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होते हैं। ये अपने परिवार और माता-पिता के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। अगर इनके माता-पिता किसी परेशानी में भी हों, तो ये उनकी मदद के लिए सबसे पहले आगे आते हैं।
पेरेंट्स की हर बात का ख्याल रखना और उनकी पूरी जान से देखभाल करना इसके स्वभाव का हिस्सा होता है। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो ये उसके स्वभाव की खूबियां हो सकती हैं।
इन मूलांकों के बच्चे हमेशा अपने पेरेंट्स की देखभाल करने के लिए तैयार रहते हैं। इन बच्चों के ऊपर उनके मूलांक के स्वामी ग्रह का प्रभाव होता है।
यह भी पढ़ें- इन मूलांकों के बच्चे होते हैं फेस रीडिंग में माहिर, तुरंत समझते हैं पेरेंट्स का मन
यह भी पढ़ें- पॉकेट मनी उड़ाते नहीं, संभालकर रखते हैं! इन 3 मूलांकों के बच्चे होते हैं पैदाइशी 'फाइनेंशियल जीनियस'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।