विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गणित में सबसे आगे रहते हैं 3 मूलांकों के बच्चे! बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम को चुटकियों में कर देते हैं सॉल्व

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:30 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के बच्चे गणित और समस्या-समाधान में विशेष रुचि रखते हैं। मूलांक 1, 5 और 7 वाले बच्चे अपनी तेज बुद्धि और गणितीय कौशल के लिए जाने जाते हैं, जो बड़ी समस्याओं को आसानी से हल कर देते हैं।

गणित में तेज मूलांक के बच्चे (Picture Credit: AI Generated)

गणित में तेज मूलांक के बच्चे (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1 के बच्चे सूर्य के प्रभाव से गणित में अव्वल होते हैं।

  2. मूलांक 5 के बच्चे बुध के प्रभाव से बुद्धिमान और तर्कशील होते हैं।

  3. मूलांक 7 के बच्चे केतु के प्रभाव से गणित के कॉन्सेप्ट जल्दी समझते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में किसी भी जन्म तिथि में जन्में लोगों का एक अलग मूलांक होता है और अपनी अलग खूबियां और खामियां होती हैं। अंक ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक और उसके स्वामी ग्रह के प्रभाव से ही किसी व्यक्ति का स्वभाव निर्धारित होता है।

मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और उसकी क्षमताओं के बारे में कई संकेत देता है। जब बात बच्चों की आती है, तो कुछ मूलांकों के बच्चों की तार्किक क्षमता, तेज बुद्धि और गणितीय विषयों में विशेष रुचि रखने वाला माना जाता है। ऐसे बच्चे किसी भी समस्या को समझने और उसका हल निकालने में काफी कुशल हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन 3 मूलांकों के बारे में, जिनके बच्चों को गणित और प्रॉब्लम सॉल्विंग में माहिर माना जाता है।

मूलांक 1

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे बच्चों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक पर सूर्य का प्रभाव होता है और इसी वजह से इस मूलांक के बच्चे पैदायशी लीडर होते हैं। इन बच्चों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है और ये पढ़ाई में भी अव्वल होते हैं।

जब बात गणित जैसे विषय की आती है, तो ये बच्चे बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम को मिनटों में सुलझा देते हैं। ये बच्चे किसी भी काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं और हर जगह सबसे आगे रहना चाहते हैं। इसी वजह से पढ़ाई के मामले में इनकी विश्लेषण करने की क्षमता अच्छी मानी जाती है। गणित के सवालों को हल करते समय ये उसे गहराई से समझने की कोशिश भी करते हैं।

मूलांक 5

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मुलंक के स्वामी बुध देव हैं और उन्हीं के प्रभाव से ये बच्चे बुद्धि, वाणी से तेज होते हैं।

यही नहीं इनकी तर्क क्षमता भी सबसे तेज होती है। जब बात आती है पढ़ाई की, तो ये उसमें भी सबसे आगे रहते हैं। इन मूलांक के बच्चों की गणित बहुत तेज होती है और बड़ी से बड़ी प्रॉब्लम भी ये जल्दी ही सुलझा देते हैं। ये बच्चे बहुत ज्यादा जिज्ञासु होते हैं और किसी भी विषय को गहराई से समझना पसंद करते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 के बच्चे हर चीज को बहुत जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं और बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में सुलझाना जानते हैं। इस मूलांक के बच्चे गणित जैसे विषय में भी सबसे आगे रहते हैं और कोई भी कॉन्सेप्ट जल्दी ही समझ लेते हैं।

जिन बच्चों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 माना जाता है। इनके ऊपर केतु का प्रभाव होता है और इस मूलांक के बच्चे गंभीर, जिज्ञासु और खोजी प्रवृत्ति के होते हैं।

अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से है, तो वो उसकी खूबियां भी हो सकती हैं और उनके तेज दिमाग का जिम्मेदार उनके स्वामी ग्रह को ही माना जाता है।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! जन्म से ही जीनियस होते हैं 3 मूलांकों के बच्चे, गजब की होती है याददाश्त

यह भी पढ़ें- पढ़ाई से ज्यादा शरारतों में लगता है इन मूलांक के बच्चों का मन, माता-पिता रहते हैं परेशान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।