विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aries To Pisces: गुस्सा आने पर कोई रोता है तो कोई मारता है ताने, राशि के अनुसार कैसी है आपकी पर्सनैलिटी?

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:31 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 01:39 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशि के लोग गुस्से में अलग-अलग रिएक्शन देते हैं। राशि के तत्व और स्वामी ग्रह ...और पढ़ें

12 राशियों के अनुसार जानिए गुस्से का व्यवहार (AI-Generated Image)

12 राशियों के अनुसार जानिए गुस्से का व्यवहार (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान के गुस्सा व्यक्त करने का अपना अलग तरीका होता है। कुछ लोग तुरंत चिल्लाकर अपनी भड़ास निकाल लेते हैं, तो कोई बिल्कुल चुप होकर दूरी बनाना बेहतर समझता है। ज्योतिष शास्त्र में हमारे स्वभाव, भावनाओं और गुस्से के इस मिजाज को राशि के तत्व और स्वामी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक तत्व (अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल) और स्वामी ग्रह होता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को तय करता है। तो इस आर्टिकल में जानते हैं कि जब आप या फिर आपके आसपास का कोई खास गुस्से में होता है तो कैसे बिहेव करता है।

राशियों के अनुसार जाने अपने गुस्से का व्यवहार

मेष: अग्नि तत्व होने के कारण इनका गुस्सा विस्फोट की तरह होता है। ये तुरंत अपनी बात कहते हैं, लेकिन इनका गुस्सा जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है।

वृषभ: ये काफी धैर्यवान होते हैं, लेकिन जब सीमा पार हो जाए तो इनका गुस्सा अनियंत्रित हो जाता है। ये जिद्दी हो जाते हैं और लंबे समय तक बातचीत बंद कर देते हैं।

मिथुन: गुस्से में ये लोग शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ये बहस में सामने वाले को अपने तर्कों या तीखे शब्दों से स्पीचलेस कर देते हैं।

कर्क: जल तत्व की राशि होने के कारण ये गुस्से में भावुक हो जाते हैं या खुद को कमरे में बंद कर लेते हैं। ये प्रतिक्रिया देने के बजाय मौन रहना पसंद करते हैं।

सिंह: सिंह राशि वाले गुस्से में बहुत अपनी बात खुलकर करते हैं और ड्रामा करने लग जाते हैं। ये अपनी बात मनवाने के लिए तेज आवाज में बोलते हैं और अपनी बात प्रूफ करके ही मानते हैं।

कन्या: ये गुस्से को तुरंत जाहिर नहीं करते। ये शांत रहकर सामने वाले की कमियां निकालने लगते हैं और ताने मारते हैं।

तुला: ये गुस्सा होने पर भी विवाद से बचने का कोशिश करते हैं। ये मन ही मन परेशान होते हैं लेकिन स्थिति को संतुलित करने के लिए खुद को शांत कर लेते हैं।

वृश्चिक: इनका गुस्सा बहुत तेज होता है। ये बाहर से शांत दिख सकते हैं लेकिन अंदर ही अंदर मनमुटाव रख सकते हैं।

धनु: ये लोग गुस्से में सीधे और कड़वे सच बोलते हैं, जिससे सामने वाले को दुख पहुंच सकता है। हालांकि, बाद में ये नॉर्मल हो जाते हैं।

मकर: गुस्से में ये बहुत कठोर हो जाते हैं। ये आपसे दूरी बना सकते हैं या पूरी तरह नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं।

कुंभ: ये गुस्से में आपसे दूर हो जाते हैं। बहस करने के बजाय ये वह जगह ही छोड़ देंगे या अपने काम में लग जाएंगे और अकेले रहना पसंद करेंगे।

मीन: ये लोग गुस्से में बहुत भावुक हो जाते हैं। रोना, खुद को दोष देना या वास्तविकता से भागने की कोशिश करना इनका स्वभाव बन जाता है।

यह भी पढ़ें- वीकेंड आते ही नहाना-धोना छोड़ बिस्तर से चिपक जाते हैं ये 2 मूलांक वाले लोग, रात-दिन Netflix में डूबे रहते हैं

यह भी पढ़ें- पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती हैं इन तारीखों पर जन्मी महिलाएं, इनमें होते हैं पतिव्रता पत्नी के सारे गुण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।