विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरु का सिंह राशि में गोचर: आपकी इन 4 गलतियों से रुक सकती है घर की बरकत

Published: Sun, 13 Sep 2026 10:00 AM (GMT+05:30)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 अक्टूबर को गुरु ग्रह कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों ...और पढ़ें

गुरु करेंगे सिंह राशि में प्रवेश (Picture Credit- AI Generated)

गुरु करेंगे सिंह राशि में प्रवेश (Picture Credit- AI Generated) 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में जब गुरु ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु गोचर के प्रभाव से आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में बड़े बदलाव आते हैं और कई शुभ परिणाम मिलते हैं।

31 अक्टूबर को गुरु कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के दौरान जातकों को कुछ काम करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वर्जित कामों को करने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से जीवन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि गुरु गोचर के दौरान कौन-से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

भूलकर भी न करें ये काम

बिना सोचे-समझे निवेश न करें- गुरु गोचर की अवधि के दौरान बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश न करें। ऐसा माना जाता है कि जल्दबाजी में निवेश करने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कोई भी निवेश करने से पहले उसके बारे में विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए।

बुजुर्गों का अपमान न करें- गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, गुरु, पिता और घर के बुजुर्गों से होता है। इसलिए इस गोचर के दौरान भूलकर भी गुरु, पिता और घर के बुजुर्गों का अपमान न करें। ऐसा माना जाता है कि यह गलती करने से व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर होता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है और घर की बरकत रुक जाती है।

तामसिक भोजन और अनैतिक कार्यों से बचें- इस दौरान व्यक्ति को मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान न रखने से गुरु का शुभ प्रभाव नष्ट हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अनैतिक कार्यों को करने से भी सख्त परहेज करना चाहिए।

कर्ज लेने और देने से बचें- गुरु गोचर के दौरान व्यक्ति को किसी से कर्ज नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही किसी को पैसा उधार देने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह गलती करने से दिया गया पैसा लंबे समय तक अटक सकता है। इसलिए पैसों का लेन-देन हमेशा सोच-समझकर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 13 सितंबर गोचर: सूर्यदेव करेंगे उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, तुला से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?

यह भी पढ़ें- कन्या राशि में बुध का प्रवेश, करियर और पैसों के नुकसान से बचने के लिए ध्यान रखें ये 5 बातें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।