हरियाली तीज 2026 पर चंद्र राशि से समझें अपने पार्टनर की भावनाएं, दूर हो जाएंगी दूरियां
हरियाली तीज पर जानिए तृतीया तिथि का सही समय, पूजा का महत्व और वैदिक ज्योतिष के अनुसार अपनी चंद्र राशि से जीवनसाथी की भावात्मक जरूरतों को समझने का आसान तरीका।

चंद्र राशि से जीवनसाथी की जरूरतें (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना प्रकृति में हरियाली और सुहागिन महिलाओं के मन में नए उत्साह का संचार करता है। इसी पावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'हरियाली तीज' का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। शादीशुदा महिलाएं इस दिन अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
चंद्र राशि से जानें अपने पार्टनर के मन की बातें
हरियाली तीज का मौका सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्ते की डोर को और मजबूत करने का भी एक बेहतरीन अवसर है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इंसान की चंद्र राशि (Moon Sign) उसकी भावनात्मक सोच और जरूरतों को दर्शाती है।
मेष: इस राशि के जातकों को रिश्ते में सच्चाई और उत्साह पसंद होता है। जब पार्टनर इनकी आजादी और फैसलों का सम्मान करता है, तो ये खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
वृषभ: वृषभ राशि के लोगों को उनके जीवन में शांति, भरोसा और सुरक्षा की चाह होती है। अच्छा खाना, लग्जरी और पार्टनर का शांत व्यवहार इन्हें खुश रखता है।
मिथुन: मिथुन राशि के लोगों को बातचीत करना काफी पसंद होता है। विचार साझा करना, हल्का-फुल्का हंसी-मजाक करना और इनकी बात सुनना इन्हें करीब लाता है।
कर्क: इस राशि के लोग बेहद भावुक होते हैं। इन्हें पारिवारिक गर्माहट और प्यार की जरूरत होती है। कड़वे शब्द इन्हें बहुत जल्दी आहत कर देते हैं।
सिंह: सिंह राशि वालों को मान-सम्मान और तारीफ पसंद होती है। जब पार्टनर इनके प्रयासों की सराहना करता है, तो इनका प्यार और बढ़ जाता है।
कन्या: ये लोग तो छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने पार्टनर को अपना प्यार जताते हैं। इनके काम की कद्र करना ही इनके दिल तक पहुंचने का रास्ता है।
तुला: इन्हें रिश्ते में संतुलन, रोमांस और बराबरी पसंद है। झगड़े और चीखने-चिल्लाने के बजाय प्यार और धीमी आवाज में कही गई बात ये तुरंत मान जाते हैं।
वृश्चिक: इन लोगों के लिए वफादारी सबसे ऊपर है। आधे-अधूरे सच से रिश्ता कमजोर हो सकता है, इसलिए इनसे हमेशा साफ और सच्ची बात कहें।
धनु: धनु राशि के लोगों को अपनी आजादी प्रिय होती है। साथ में घूमना, नई चीजें सीखना और बिना बंदिश के रहना इनके रिश्ते को मजबूत बनाता है।
मकर: इस राशि के जातक बातों से ज्यादा अपने व्यवहार से प्यार जताते हैं। जिम्मेदारी निभाना और हर मोड़ पर साथ खड़े रहना इनकी पहचान है।
कुंभ: कुंभ राशि के लोगों को जीवनसाथी में एक अच्छा दोस्त चाहिए होता है। इन्हें थोड़ा पर्सनल स्पेस दें और दिमागी स्तर पर जुड़ने की कोशिश करें।
मीन: मीन वाले बेहद संवेदनशील और आध्यात्मिक होते हैं। एक देखभाल करने वाला और नरम दिल पार्टनर इन्हें सबसे ज्यादा भाता है।
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज की पूजा के बाद सुहाग की सामग्री का क्या करना चाहिए? चूड़ी, सिंदूर और मेहंदी से जुड़े नियम यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज व्रत का पारण करते समय सबसे पहले क्या खाएं? यहां पढ़ें सही तरीका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।