विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाली तीज व्रत का पारण करते समय सबसे पहले क्या खाएं? यहां पढ़ें सही तरीका

Published: Fri, 14 Aug 2026 09:22 AM (IST)

हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त को है, जिसके पारण का सही तरीका जानना महत्वपूर्ण है। व्रत खोलने के लिए पहले गंगाजल पिएं, फिर पूजा में चढ़ाई गई मिठाई का सेवन करें और अगले दिन सुबह स्नान के बाद शिव-पार्वती की पूजा करें।

हरियाली तीज व्रत पारण के नियम (AI-Generated Image)

हरियाली तीज व्रत पारण के नियम (AI-Generated Image)

HighLights

  1. हरियाली तीज व्रत का पारण 16 अगस्त को होगा।

  2. व्रत खोलने के लिए पहले गंगाजल और फिर मिठाई खाएं।

  3. अगले दिन सुबह स्नान कर शिव-पार्वती की पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज के आने का सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत करने का अधिक महत्व है।

हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि व्रत का पारण न करने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। कई लोग इस बात को शायद नहीं जानते होंगे कि व्रत खोलने का क्या है सही तरीका और सबसे पहले क्या खाना चाहिए? आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

व्रत खोलते समय सबसे पहले क्या खाएं या पिएं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज व्रत का पारण सबसे पहले गंगाजल पीकर करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके बाद पूजा में चढ़ाई गई मिठाई का सेवन करें, क्योंकि हिंदू धर्म में कोई भी व्रत मीठा खाकर खोलना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप हलवा, खीर या किसी मिठाई से भी व्रत खोल सकती हैं।

hariyali teej 2026  (1)

(AI-Generated Image)

कैसे करें व्रत का पारण?

  • हरियाली तीज का व्रत पारण अगले दिन सुबह किया जाता है।
  • इस दिन सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • मंदिर की सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें।
  • भगवान शिव और मां पार्वती की देसी घी का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें।
  • उन्हें फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • सात्विक भोजन और मिठाई का भोग लगाएं।
  • भगवान से व्रत के समय हुई किसी भी भूल-चूक के लिए क्षमा मांगें और सुहाग की लंबी आयु के लिए कामना करें।
  • इसके बाद व्रत का पारण करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • सावन का महीना हरियाली का प्रतीक है। इसलिए हरियाली तीज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।
  • इस अवसर पर हरे रंग की साड़ी या सूट, हरी चूड़ियां पहननी चाहिए।
  • सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार करें और इसके बाद शिव जी के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें।
  • मां पार्वती को सोलह शृंगार की चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है।
  • महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करना चाहिए।
  • इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की एक साथ पूजा की जाती है।
  • हरियाली तीज के दिन मिट्टी के शिव-पार्वती की पूजा-अर्चन की जाती है।
  • मंदिर या गरीब लोगों में विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर 4 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, जानिए शिव-पार्वती की पूजा का महत्व और विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।