विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को भोग में क्या चढ़ाएं?

Published: Wed, 12 Aug 2026 08:22 PM (IST)

हरियाली तीज 2026 पर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए शिव-पार्वती को विशेष भोग अर्पित किया जाता है। जानें ...और पढ़ें

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये विशेष भोग। (Picture Credit- AI Generated)

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये विशेष भोग। (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।

पूजा में भगवान को भोग अर्पित करने की भी विशेष परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा और सात्विक भाव से चढ़ाया गया भोग देवी-देवताओं को प्रसन्न करता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि हरियाली तीज के त्‍योहार पर शिव-पार्वती को क्‍या भोग लगाएं।

घीवर का भोग

हरियाली तीज पर घीवर का विशेष महत्व माना जाता है। खास तौर पर राजस्‍थान, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्‍यों में यह मिठाई बहुत लोकप्रिय होती है। सावन और तीज के अवसर पर घरों में घीवर जरूर बनाया या मंगाया जाता है। पूजा के बाद इसे शिव-पार्वती को भोग के रूप में अर्पित किया जा सकता है।

खीर जरूर चढ़ाएं

दूध और चावल से बनी खीर को हिंदू धर्म में सात्विक प्रसाद माना जाता है। हरियाली तीज की पूजा में खीर बनाकर भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाया जा सकता है। खीर बनाते समय साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

सूजी का हलवा

हरियाली तीज पर सूजी का हलवा भी भोग में शामिल किया जा सकता है। इसे देसी घी, सूजी और चीनी से तैयार करके भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित करें। आप इसमें थोड़े मेवे भी डाल सकती हैं।

माता पार्वती को चढ़ाएं मालपुआ

माता पार्वती को मालपुआ अतिप्रिय है। यह तीज के पारंपरिक पकवानों में भी शामिल है। घर पर बने मालपुए को भगवान शिव और माता पार्वती के सामने भोग के रूप में रखा जा सकता है।

अत: हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को जो भी भोग चढ़ा रहे हैं श्रद्धा और शुद्धता के साथ चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर मिट्टी के शिवलिंग, गौरी और गणेश जी क्यों बनाए जाते हैं? इस परंपरा के रहस्य के बारे में पढ़ें

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर क्यों पहने जाते हैं हरे रंग के कपड़े? इसके रहस्य के बारे में नहीं जानते होंगे आप

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर 4 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, जानिए शिव-पार्वती की पूजा का महत्व और विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है