विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाली तीज की पूजा के बाद सुहाग की सामग्री का क्या करना चाहिए? चूड़ी, सिंदूर और मेहंदी से जुड़े नियम यहां पढ़ें

Published: Fri, 14 Aug 2026 10:00 AM (IST)

हरियाली तीज पूजा के बाद माता पार्वती को अर्पित सुहाग सामग्री का क्या करें, इस पर अक्सर दुविधा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन सामग्रियों को स्वयं इस्तेमाल करना या अन्य सुहागिन महिलाओं को देना शुभ माना जाता है।

हरियाली तीज पूजा के बाद सुहाग सामग्री का सही उपयोग (Picture Credit: AI Generated)

हरियाली तीज पूजा के बाद सुहाग सामग्री का सही उपयोग (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. पूजा सामग्री को स्वयं उपयोग करें या सुहागिनों को दें।

  2. सिंदूर और मेहंदी का सम्मानपूर्वक उपयोग करें, फेंकें नहीं।

  3. टूटी चूड़ियों को पेड़ के पास रखें, कूड़े में न डालें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है और इस दिन माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाई जाती है।

इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं। पूजा के दौरान सुहाग से जुड़ी सामग्री जैसे चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी, बिंदी, काजल और अन्य श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करने की परंपरा भी प्रचलित है।

इस दिन महिलाएं भी सोलह श्रृंगार करती हैं। कई बार मन में ख्याल आता है कि हरियाली तीज की पूजा विधि-विधान से करने के बाद पूजन सामग्री मुख्य रूप से माता को अर्पित की गई श्रृंगार की सामग्री का क्या करना चाहिए? आइए आपको बताते हैं इसके सही जवाब के बारे में।

पूजा के बाद सुहाग सामग्री का क्या करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती को अर्पित की गई सुहाग सामग्री को अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इसे सम्मानपूर्वक संभालकर रखना चाहिए और स्वयं इसे इस्तेमाल में लाना चाहिए।

सबसे ज्यादा शुभ माता को चढ़ाया गया सिंदूर होता है। इसे आप कहीं इधर-उधर न रखें और इसका इस्तेमाल करें। आप इस सामग्री को किसी सुहागिन महिला को उपहार में भी दे सकती हैं, लेकिन इसे ऐसे लोगों को ही दें जो वास्तव में इन सामग्रियों का इस्तेमाल करें।

माता पार्वती को चढ़ाई गई चूड़ियों का क्या करें?

हरियाली तीज की पूजा में चूड़ियों का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा के बाद हरी चूड़ियों को संभालकर इस्तेमाल में लाएं। आप इन चूड़ियों को संभालकर रख लें और अन्य चूड़ियों के साथ एक-एक करके पहनें। पूजा में अर्पित की गई दो-दो चूड़ियां प्रसाद के रूप सुहागिन महिलाओं को दे सकती हैं। अगर गलती से कोई चूड़ी टूट जाए तो उसे कूड़े में न फेंकें। उस चूड़ी को किसी पेड़ के पास रख दें।

माता पार्वती को चढ़ाए सिंदूर और मेहंदी से करें ये काम

सिंदूर को सुहाग का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। हरियाली तीज की पूजा के बाद माता पार्वती को अर्पित सिंदूर को प्रसाद स्वरूप अपने सिंदूर में मिलाकर रख लें और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करें। इससे थोड़ा-थोड़ा सिंदूर निकलकर आप अपने करीबी रिश्तेदारों या अन्य सुहागिन स्त्रियों को प्रसाद के रूप में दें।

इसी तरह से हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है और इसे सौभाग्य एवं वैवाहिक सुख से जोड़कर देखा जाता है। वहीं पूजा में माता पार्वती को मेहंदी भी चढ़ाई जाती है। पूजा के बाद बची हुई मेहंदी को साफ स्थान पर रखें और स्वयं इस्तेमाल में लाएं।

हरियाली तीज पूजा के बाद सुहाग की सामग्री को सम्मानपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए। भूलकर भी किसी सामग्री को कचरे में या विसर्जन में डालें।

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर माता पार्वती को जरूर चढ़ाएं सुहाग की ये 16 चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, जानिए किस वस्तु का क्या है महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।