विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाली तीज पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, जानिए किस वस्तु का क्या है महत्व?

Published: Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM (IST)

हरियाली तीज पर पूजा की थाली सजाने का विशेष महत्व है, जिसमें कुछ चीजें अनिवार्य मानी जाती हैं। इस लेख में हरियाली तीज की पूजा थाली के लिए 5 जरूरी चीजों और उनके महत्व को बताया गया है।

हरियाली तीज पूजा थाली में रखें ये 5 खास चीजें, जानें इनका महत्व (Picture Credit: AI Genrated)

हरियाली तीज पूजा थाली में रखें ये 5 खास चीजें, जानें इनका महत्व (Picture Credit: AI Genrated)

HighLights

  1. कुमकुम, हरी चूड़ियां, फूल, बेलपत्र पूजा थाली के लिए आवश्यक।

  2. घी, पूजा बत्ती और घेवर प्रसाद भी थाली में रखें।

  3. ये वस्तुएं हरियाली तीज पूजा को पूर्ण और फलदायी बनाती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है और इस दिन मुख्य रूप से माता पार्वती और शिव जी की पूजा का विधान है।

इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना में उपवास रखती हैं और माता पार्वती से आशीर्वाद लेती हैं। यह व्रत कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना में रखती हैं।

यूं कहा जाए कि यह व्रत सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर साल हरियाली तीज सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं और माता पार्वती को भी श्रृंगार की सामग्री चढ़ाती हैं।

इस दिन जितना महत्व पूजा करने का है उससे ज्यादा पूजा की थाली सजाने का है। पूजा की थाली में कुछ ऐसी चीजों का होना जरूरी माना जाता है जिससे पूजा पूर्ण होती है। आइए आपको बताते हैं कि हरियाली तीज की पूजा थाली में आपको क्या-क्या चीजें रखनी चाहिए और इन सभी चीजों का महत्व क्या है?

हरियाली तीज पूजा की थाली का महत्व

हरियाली तीज पर पूजा की थाली सजाने का विशेष महत्व होता है। इसमें पूरी सामग्री होने का मतलब यह है कि आपका पूजा में ध्यान भी केंद्रित रहता है और पूजा का पूर्ण फल भी मिलता है।

थाली में रखा सिंदूर, आलता, चूड़ियां और बिंदी माता पार्वती को अर्पित की जाती हैं और उनसे सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। यही नहीं इस थाली में घी और बत्ती रखना जरूरी माना जाता है जिससे पूजा को पूर्णता मिले।

हरियाली तीज की थाली में क्या रखना जरूरी होता है?

हरियाली तीज की थाली में वैसे तो कई चीजें रखी जाती हैं, लेकिन ऐसी 5 चीजें हैं जिनके बिना इस थाली को अधूरा माना जाता है। आइए जानें इसके बारे में-

कुमकुम या सिंदूर

अगर आप भी हरियाली तीज की पूजा करती हैं तो पूजा के दौरान माता पार्वती और गणपति को सिंदूर या कुमकुम लगाना जरूरी माना जाता है। इससे आपको माता पार्वती आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

हरी चूड़ियां और श्रृंगार का सामान

हरियाली तीज में हरे रंग का विशेष महत्व होता है और यदि आप पूजा की थाली में हरी चूड़ियां रखती हैं और माता पार्वती को अर्पित करती हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। पूजा की थाली में श्रृंगार का सामान भी रखना जरूरी होता है, क्योंकि पूजा के समय आपको यह माता को अर्पित करना होता है।

ताजे फूल और बेल पत्र

माता पार्वती की पूजा में ताजे फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए आप पूजा की थाली में फूल जरूर रखें। जब आप ये फूल माता को अर्पित करेंगी तो पूजा पूर्ण मानी जाएगी। वहीं शिव जी की पूजा में बेलपत्र चढ़ाना जरूरी माना जाता है, इसलिए आपको पूजा थाली में इसे जरूर रखना चाहिए। आप थाली में 5, 7 या 11 बेलपत्र रख सकते हैं।

घी और पूजा बत्ती

किसी भी पूजा में आपको दीपक जरूर जलाना चाहिए, इसलिए आप हरियाली तीज की पूजा में घी और पूजा की बत्ती जरूर रखें। इससे आप पूजा के बाद आरती भी आसानी से कर सकती हैं।

घेवर का प्रसाद

सावन के महीने में हरियाली तीज के दिन प्रसाद में घेवर चढ़ाना जरूरी माना जाता है। अगर आप पूजा की थाली में घेवर रखती हैं तो थाली को पूर्ण माना जाता है।

अगर आप भी हरियाली तीज में पूजा की थाली को पहले से ही सजा लें तो पूजा में कोई बाधा नहीं आती है और इससे माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है।

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज व्रत या पूजा में अनजाने में हो गई चूक? पढ़ें शिव-पार्वती से क्षमा मांगने के 3 आसान उपाय

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर 4 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, जानिए शिव-पार्वती की पूजा का महत्व और विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।