हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को जरूर चढ़ाएं ये शुभ फूल, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल और बढ़ेगी खुशहाली
हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को कुछ विशेष फूल अर्पित करने से पूजा का पूर्ण फल मिलता है। इन फूलों को चढ़ाने से जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है, साथ ही सभी बाधाएं दूर होती हैं।

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये शुभ फूल पाएं सुख-समृद्धि (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को फूल चढ़ाएं।
शिव को अपराजिता, धतूरा, शमी फूल प्रिय।
पार्वती को लाल और सुगंधित फूल अर्पित करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली तीज सावन में आने वाले प्रमुख पर्वों में से एक है और इस दौरान माता पार्वती के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है।
इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त को मनाई जाएगी। इस पर्व में एक तरफ जहां सही नियमों से पूजा का पूर्ण फल मिलता है, वहीं कुछ चीजें चढ़ाने से भी समृद्धि बनी रहती है।
ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव और माता पार्वती को कुछ विशेष फूल अत्यंत प्रिय हैं। जैसे बेल पत्र चढ़ाने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है उसी तरह कुछ ऐसे फूल भी हैं जिन्हें अर्पित करने से जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
हरियाली तीज सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है और इस दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं, जिससे उनका आशीर्वाद बना रहे। आइए आपको बताते हैं इस दिन कौन से फूल चढ़ाना सबसे शुभ होता है।
शिव जी को चढ़ाएं अपराजिता का फूल चढ़ाएं
ऐसा माना जाता है कि शिव जी को अपराजिता का फूल अत्यंत प्रिय है। यदि आप हरियाली तीज के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ शिव जी को अपराजिता का फूल चढ़ाएंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही, इस उपाय से भगवान शिव और माता पार्वती का एक साथ आशीर्वाद भी मिलेगा।
भगवान शिव को धतूरा का फूल चढ़ाएं
भगवान शिव को धतूरा अत्यंत प्रिय है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर धतूरे का फूल अर्पित करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। हरियाली तीज की पूजा में धतूरा चढ़ाते समय श्रद्धा और शुद्ध भाव रखना महत्वपूर्ण माना जाता है। यही नहीं ये फूल चढ़ाने से माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये फूल
अगर आप हरियाली तीज की पूजा के दिन शिवलिंग पर शमी, कनेर, हरसिंगार जैसे फूल चढ़ाएंगे तो यह भी आपके लिए अत्यंत शुभ होगा और इससे शिव जी का आशीर्वाद मिलता है।
माता पार्वती को लाल फूल चढ़ाएं
जिस प्रकार शिव जी को कुछ विशेष फूल अत्यंत प्रिय हैं, उसी तरह माता पार्वती को लाल फूल चढ़ाने पर प्रसन्न होती हैं। अगर आप हरियाली तीज के दिन माता को लाल गुड़हल या गुलाब का फूल चढ़ाएंगे तो पूजा का पूर्ण फल मिलता है।
माता पार्वती को सुगंधित फूल चढ़ाएं
ऐसा कहा जाता है कि माता पार्वती को सुगंधित पुष्प अत्यंत प्रिय हैं। अगर आप हरियाली तीज के दिन पार्वती जी की पूजा करते समय उन्हें बेला और चमेली जैसे खुशबू वाले फूल चढाएंगी तो इससे पूजा सफल होती है।
अगर आप भी पूजा की अन्य सामग्रियों के साथ भगवान शिव और पार्वती को कुछ विशेष फूल चढ़ाएंगे तो जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और समृद्धि बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर माता पार्वती को जरूर चढ़ाएं सुहाग की ये 16 चीजें, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
यह भी पढ़ें- महादेव को पाने के लिए माता पार्वती का कठिन तप: पढ़ें सावन सोमवार व्रत की पूरी महिमा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।