सावन में अपराजिता के फूल से करें ये 3 उपाय, महादेव की कृपा से हो सकता है आपार धन लाभ
सावन में अपराजिता के फूल से जुड़े कुछ विशेष उपाय अपनाकर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इन उपायों से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, धन लाभ होता है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सावन में अपराजिता के फूल के चमत्कारी उपाय, महादेव देंगे अपार धन और सुख (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
सावन सोमवार को शिवलिंग पर अपराजिता फूल अर्पित करें।
मंदिर से अपराजिता फूल लाकर तिजोरी में रखें।
अपराजिता मिश्रित जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अपराजिता के फूल को शास्त्रों में भी अति उच्च स्थान प्राप्त है। ये फूल सभी देवी- देवताओं के प्रिय फूल के रूप में से एक जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह मुख्य रूप से भगवान शिव का प्रिय पुष्प है और यदि आप इसे सावन के महीने में शिवलिंग पर चढ़ाती हैं तो इसके पूर्ण लाभ मिल सकते हैं।
इस फूल से शिव जी का आशीर्वाद पाने में मदद मिलती है और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। सावन के महीने में अपराजिता के फूल के कुछ उपाय आजमाने से आपके जीवन में पूरे साल खुशहाली बनी रहती है और आपके बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
इस फूल के शुभ प्रभाव से घर में धन का आगमन होता है और इससे शिव जी आपके ऊपर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। आइए आपको बताते हैं अपराजिता के फूल से जुड़े कुछ ऐसे उपाय जो आपको सावन के महीने में आजमाने चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहने के साथ उन्नति के मार्ग भी खुलते हैं।
शिवलिंग पर अपराजिता का फूल अर्पित करें
यदि आप पूरे सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर अपराजिता के 5 फूल चढ़ाएंगे तो आपके ऊपर शिव जी की असीम अनुकंपा बनी रहेगी। इस उपाय से शिव जी का आशीर्वाद मिलने के साथ जीवन में सकारात्मकता भी आती है और अचानक से धन लाभ के योग भी बनाते हैं।
यही नहीं अगर आप घर में या मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक कर रहे हैं तब भी शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।
मंदिर से फूल लाएं और तिजोरी में रखें
आप सावन में किसी भी दिन शिवालय जाएं और वहां मंदिर में अपराजिता का एक फूल चढ़ाएं। आप शिवलिंग पर चढ़ा हुआ कोई दूसरा अपराजिता का फूल उठाएं और इसे घर ले आएं।
इस फूल को अच्छी तरह से सुखा लें और फिर इसे एक लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इस उपाय से धन आकर्षित होगा और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अगर आप इस उपाय को सावन के किसी भी सोमवार या शुक्रवार के दिन करें तो इसके पूर्ण फल मिल सकते हैं।
अपराजिता के जल से करें शिवलिंग का जलाभिषेक
सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन यदि आप जल अर्पित करने से पहले इस जल में अपराजिता के एक फूल डालें और इसके साथ कुछ सामग्रियां मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं तो इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं। आप शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इसमें कच्चा दूध, दही, शहद, अक्षत और एक अपराजिता का फूल मिलाकर अर्पित करें। इस उपाय से आपके जीवन में जल्द ही धन के मार्ग खुलेंगे और समृद्धि आएगी।
सावन में यदि आप यहां बताए उपायों में से कोई भी एक उपाय आजमाएंगे तो आपके घर में सदैव शिव जी की कृपा बनी रहेगी और आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
यह भी पढ़ें- सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन शुभ चीजों को मिलाएं, भोलेनाथ की होगी असीम कृपा
यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि 2026: 10 अगस्त को चढ़ेगा कांवड़ का जल, डायरी में अभी नोट करें चारों पहर की पूजा का मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।