विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाली तीज पर मिट्टी से तीज माता बनाने की आसान विधि, पूजा के नियम और विसर्जन का शुभ मुहूर्त पढ़ें

Published: Thu, 13 Aug 2026 07:53 PM (IST)

हरियाली तीज के लिए घर पर मिट्टी से तीज माता बनाने की विधि, पूजा विधि और विसर्जन का शुभ मुहूर्त जानें। यह लेख तीज माता की मूर्ति बनाने के सरल स्टेप्स, सोलह श्रृंगार और पूजा सामग्री की विस्तृत जानकारी देता है।

हरियाली तीज पर घर पर मिट्टी से बनाएं तीज माता । (Picture Credit- AI Generated)

हरियाली तीज पर घर पर मिट्टी से बनाएं तीज माता । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस त्योहार पर तीज माता की पूजा की जाती है। कुछ क्षेत्रों में घर पर ही मिट्टी से तीज माता बनाई जाती हैं और फिर उनकी पूजा की जाती है। यदि आप भी इस बार घर पर ही तीज माता बनाकर उनकी पूजा करने के बारे में सोच रही हैं, तो चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं। इसके साथ ही तीज माता की सही पूजा विधि और विसर्जन का मुहूर्त भी जरूर जान लें।

कैसे बनाएं तीज माता की मूर्ति?

  • तीज माता की मूर्ति घर पर आसानी से बनाई जा सकती है, इसके कुछ सरल स्टेप्स इस प्रकार हैं।
  • सबसे पहले किसी पवित्र नदी के किनारे की मिट्टी ले आएं। आप गीली बालू या रेत से भी यह मूर्ति तैयार कर सकती हैं। हालांकि, मिट्टी को सबसे शुद्ध और शुभ माना जाता है।
  • इसके बाद मिट्टी में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर तीज माता (पार्वती माता) बनाना शुरू करें। सबसे पहले तीज माता का मुख बनाएं, फिर हाथ और पैर बनाएं।
  • इसके बाद चावल का ऐपण तैयार करें और उसे तीज माता के शरीर पर लगाएं। आंखों में काजल लगाएं और होंठों को आलता से लाल कर लें। अब मूर्ति को कुछ देर के लिए सूखने को रख दें।
  • इसके बाद आप तीज माता को 16 श्रृंगार करें। साथ ही, उन्‍हें सुंदर चमकीले वस्‍त्र पहनाएं। तीज पर देवी को हरे रंग की चोली और लाल रंग की साड़ी पहनाना शुभ होता है।
  • तीज माता को श्रृंगार करने के बाद एक लकड़ी के पाटे पर उन्हें खड़ा कर दें। इसके बाद आप पूजा कर सकती हैं।

तीज माता की पूजा विधि

  • सबसे पहले तीज माता की स्थापना जहां करनी है, उस स्थान को साफ कर लें। इसके बाद वहां लकड़ी का पाटा रखें और उस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं।
  • अब पाटे के ऊपर मूर्ति रखें और साथ एक छोटा सा पार्थिव शिवलिंग रखें।
  • इसके बाद पीतल के साफ कलश में स्वास्तिक बनाएं। कलश में आम के पत्ते रखें और ऊपर से श्रीफल रखें।
  • देवी को गुड़हल का फूल अर्पित करें और उन पर इत्र का छिड़काव करें।
  • अब देवी को पंचामृत और मालपुआ, भीगे चने अर्पित करें और साथ ही कुछ हरी सब्जियां एवं बेलपत्र भी तीज माता पर चढ़ाएं।
  • इन सबके बाद देवी को 16 श्रृंगार के सामान से भरी एक डलिया अर्पित करें और हरी चुनरी चढ़ाएं।
  • अब सबसे अंत में तीज माता की आरती करें और देवी से अखंड सौभाग्य की कामना करें।

तीज माता विसर्जन का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज के दिन आप शाम को 5 बजकर 28 मिनट पर जब अपने व्रत का पारण करें, तब ही आप देवी का विसर्जन भी कर सकती हैं। तीज माता का विर्सजन किसी भी मिट्टी के गमले में किया जा सकता है। आप किसी पवित्र नदी में भी देवी की प्रतिमा को विर्सजित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को जरूर चढ़ाएं ये शुभ फूल, पूजा का मिलेगा पूर्ण फल और बढ़ेगी खुशहाली

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज व्रत या पूजा में अनजाने में हो गई चूक? पढ़ें शिव-पार्वती से क्षमा मांगने के 3 आसान उपाय

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पूजा की थाली में जरूर रखें ये 5 चीजें, जानिए किस वस्तु का क्या है महत्व?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।