उत्तराखंड में सड़कों पर कांग्रेस, 'पेपर चोर, वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों संग किया सीएम आवास कूच
देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया लेकिन पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला में रोक दिया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पेपर चोर - गद्दी छोड़ और वोट चोर - गद्दी छोड़ जैसे नारे लिखे बोर्ड थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। रैली में हरीश रावत करन माहरा और प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेस नेता शामिल थे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाथीबड़कला स्थित बैरिकेडिंग पर रोक दिया।
उनके हाथों में 'पेपर चोर - गद्दी छोड़' और 'वोट चोर - गद्दी छोड़' जैसे नारों की बोर्ड थे। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन ले जाया गया।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।