उत्तराखंड के चंपावत में मैक्स वाहन हादसे का शिकार, कई घायल; नाजुक हालत में एक को किया एयरलिफ्ट
चंपावत के पाटी विकास खंड में लफड़ा रोड पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी ले जाया गया है। वाहन में 11 यात्री सवार थे जिनमें से सात को हल्की चोटें हैं। सभी घायलों को पाटी और लोहाघाट अस्पताल में उपचार के लिए लाया जा रहा है।

जासं, चंपावत। पाटी विकास खंड के लफड़ा रोड पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में एक यात्री को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि वाहन में 11 यात्री सवार थे। सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए पाटी और लोहाघाट अस्पताल लाया जा रहा है।
आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन की टीम मोके पर पहुंच चुकी है। घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।