Move to Jagran APP

दहेज में दी बोलेरो और 50 लाख में की शादी, फिर भी लालची निकले ससुराल वाले; गर्भवती बेटी को दो मंजिला छत से नीचे फेंका

बलदेव के गांव मगना में विवाहिता को दो मंजिला छत से नीचे फेंका पिता ने बलदेव थाने में पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट। आरोप लगाया 28 अप्रैल 2024 की दोपहर एक बजे वह अपने स्वजन के साथ बेटी की ससुराल आए तो ससुरालीजनों ने हम लोगों की मारपीट कर दी। बेटी प्रियंका छह माह के गर्भ से है।

By Manoj Kumar Edited By: Abhishek Saxena Published: Sat, 04 May 2024 08:14 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 08:28 AM (IST)
बलदेव के गांव मगना में विवाहिता को दो मंजिला छत से नीचे फेंका। वीडियो से ली तस्वीर।

संसू, जागरण, बलदेव। गर्भवती विवाहिता को छत से नीचे फेंककर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सात ससुरालीजनों को नामित किया गया है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस तरह का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

loksabha election banner

इसमें छत की रेलिंग पर लटकी महिला बचाव की गुहार लगा रही है। कुछ मिनट बाद ही वह नीचे की रेलिंग से टकराकर नीचे गिरकर घायल हो गई। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

आगरा के हैं लड़की के पिता

आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी महावीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि पुत्री प्रियंका का विवाह बीते वर्ष 16 फरवरी को बलदेव के गांव मगना निवासी हर्ष वाल्मीकि से की थी। शादी में करीब 50 लाख रुपये खर्च किया था। आठ लाख नकद, एक बोलेरो, एक बाइक दहेज में दी थी।

दहेज की मांग करता था परिवार

आरोप लगाया शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर बेटी की मारपीट शुरू कर दी। मामला थाने तक पहुंचा और फिर 20 अक्टूबर, 2023 में दीवानी आगरा में राजीनामा हुआ। इसके बाद भी ससुरालीजनों ने बेटी को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।

ये भी पढ़ेः VIP Entry In Mandir: ये हैं वो तीन युवक, जो बांकेबिहारी मंदिर में VIP दर्शन करवाने की लगाते थे बोली; 1100 रुपये थी एंट्री फीस

आरोप लगाया कि, ससुराल वालों ने बेटी प्रियंका को दोमंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। बेटी ने बचाव को रेलिंग पकड़ ली। कुछ देर में बेटी दूसरी रेलिंग से टकराकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ससुरालीजनों ने बेटी को बचाने तक का प्रयास नहीं किया। इंटरनेट मीडिया पर भी महिला का वीडियो प्रसारित हुआ है।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Chunav: 25 साल में पहली बार अमेठी में गांधी परिवार से नहीं कोई दावेदार, 1977 में संजय गांधी ने लड़ा था यहां से चुनाव

प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया, पति हर्ष वाल्मीकि, ससुर सत्यवीर सिंह, अशोक, सास उषा, देवेंद्र, बुआ रीना, बुआ का पुत्र काका को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.