Move to Jagran APP

Delhi Lok Sabha Election: मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार... किसके पास है कितनी संपत्ति? चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सातों सीट पर 25 मई को मतदान होगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र राजधानी की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी का मुकाबला इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है। चुनावी हलफनामे के अनुसार मनोज तिवारी के पास 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है तो वहीं कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति 10.65 लाख रुपये है।

By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Published: Tue, 07 May 2024 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 02:21 PM (IST)
Delhi Lok Sabha Election 2024: मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार किसके पास है कितनी संपत्ति?

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। Delhi Lok Sabha Election 2024 : उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कन्हैया कुमार के बीच मुकाबला दिलचस्प है। यह लोकसभा क्षेत्र दिल्ली की सबसे हॉट सीट में शामिल है।

loksabha election banner

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं मनोज तिवारी

संपत्ति की बात की जाए तो दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में भोजपुरी गायक से नेता बने मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

मनोज तिवारी की संपत्ति का ब्योरा

उम्र 53 वर्ष
शिक्षा मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन
मुकदमा तीन (एक मारपीट का है)
चल 2.36 लाख रुपये
अचल 19.94 करोड़ रुपये
पेशा अभिनेता व गायक
कार पांच (मर्सिडीज बेंज ई-280, इनोवा, ऑडी क्यू-7, होंडा सिटी, फार्च्यूनर)

चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति 10.65 लाख रुपये है। उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री ली है।

कन्हैया कुमार की संपत्ति का ब्योरा

उम्र 37
शिक्षा पीएचडी
मुकदमा सात (जेएनयू में विवाद नारे लगाने, बिना अनुमति सभा करने, डॉक्टर से दुर्व्यवहार व अन्य)

चल

8.07 लाख रुपये
अचल 2.65 लाख रुपये
पेशा समाज सेवक
कार कोई नहीं

हवन कर नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार

उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने सोमवार (6 मई) को नामांकन किया। इससे पहले उन्होंने बाबरपुर स्थित चुनाव कार्यालय में हवन किया और सभी धर्म के गुरुओं के साथ मिलकर सर्वधर्म की प्रार्थना की। धर्मगुरुओं ने उन्हें संविधान की प्रस्तावना की प्रति भेंट की।

इसके बाद नंद नगरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय व पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ के साथ नामांकन किया। पर्चा भरने से पहले निर्वाचन अधिकारी के सामने कन्हैया ने भगवान की शपथ लेकर प्रतिज्ञा ली कि वह भारत की अखंड़ता को बनाएं रखेंगे। नामांकन के बाद कन्हैया ने रैली निकाली।

ई-रिक्शा में सवार होकर व संविधान की प्रस्तावना की प्रति हाथ में लेकर वह रैली में शामिल हुए। रैली की शुरुआत में प्रत्याशी के साथ एनएसयूआइ व जेएनयू के छात्र संगठन के सदस्य साथ रहे।

ये भी पढ़ें-

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी, दूसरे नंबर पर इनका नाम, जानिए कितनी है संपत्ति

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली की सभी 7 सीटों पर किस पार्टी से कौन लड़ रहा चुनाव, यहां जानिए फुल डिटेल

भाजपा का मुकाबला राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से है: मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने बुधवार (एक मई) को नंद नगरी स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन किया था। इसके बाद यमुना विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय से नामांकन रैली निकाली गई। 

यमुना विहार के छतरी वाले मंदिर में प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री ने पूजा की। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनवाने पर प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का धन्यवाद किया गया। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा का मुकाबला राष्ट्रवाद के विचार को चोट पहुंचाने वालों से है। ऐसे दलों से है, जो सनातन को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.