Move to Jagran APP

Lok Sabha Eelction: दिल्ली में बीते 40 वर्षों में कांग्रेस-BJP के बीच ही रहा मुकाबला, इस बार AAP कर सकती है सेंधमारी

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन (आईएनडीआइए) चुनावी मैदान में है। इसलिए आईएनडीआइए ने इस बार दिल्ली में तीन सीटों पर कांग्रेस व चार सीटों पर आप के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। लिहाजा इस बार दिल्ली में मुकाबला कड़ा है। देखिए बीते 10 साल का क्या रहा रिकॉर्ड

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Published: Thu, 02 May 2024 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 04:59 PM (IST)
दिल्ली लोकसभा चुनाव में इस बार AAP कर सकती है सेंधमारी।

रणविजय सिंह, नई दिल्ली। बात यदि लोकसभा चुनाव की हो तो दिल्ली के चुनावी मैदान में अनेक दल ताल ठोकते रहे हैं लेकिन पिछले 40 वर्षों में कांग्रेस व भाजपा के बीच ही आमने-सामने का जोरदार मुकाबला होता रहा।

loksabha election banner

इस दौरान कभी कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा तो कभी भाजपा ने उसे चारों खाने चित किया। अब तक हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली में तीसरे दल को कभी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। पिछले 35 वर्षों में हुए नौ लोकसभा चुनावों में तो किसी तीसरे दल का खाता भी नहीं खुल पाया।

इस बार दिल्ली में मुकाबला कड़ा

इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी (आप) का गठबंधन (आईएनडीआइए) चुनावी मैदान में है। इसलिए आइएनडीआइए ने इस बार दिल्ली में तीन सीटों पर कांग्रेस व चार सीटों पर आप के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। लिहाजा, इस बार दिल्ली में मुकाबला कड़ा है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दिल्ली अपना अतीत दोहराती है या फिर 35 वर्षों का राजनीतिक ट्रेंड ध्वस्त होगा।

तीसरे दल के उम्मीदवार को सफलता नहीं 

दिल्ली में आखिरी बार वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में तीसरे दल के रूप में जनता दल ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तब बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से जनता दल के प्रत्याशी तारीफ सिंह चुनाव जीते थे। उस वक्त दिल्ली की सात में से चार सीटें भाजपा के खाते में व दो सीटें कांग्रेस के खाते में गई थी। इसके बाद नौ लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। लेकिन किसी भी चुनाव में तीसरे दल के उम्मीदवार को सफलता नहीं मिली।

चुनाव में आप पूरा दमखम लगा रही

लगातार दो विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत व ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप भी पिछले दो लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है। इन दोनों चुनावों में आप को ठीक-ठाक वोट तो मिले लेकिन किसी सीट पर सफलता नहीं मिल पाई थी। इस बार लोकसभा चुनाव में आप पूरा दमखम लगा रही है। उसे दिल्ली में लोकसभा चुनाव में अभी जीत का इंतजार है।

पिछले दस चुनावों में इनका रहा सभी सीटों पर कब्जा

पिछले दस लोकसभा चुनावों में तीन बार भाजपा और दो बार कांग्रेस के प्रत्याशी दिल्ली की सातों सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान सभी विपक्षी दलों के उम्मीदवारों का सूपड़ा साफ रहा।

पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान की स्थिति

वर्ष सीट कांग्रेस भाजपा अन्य
2019 7 0 7 0
2014 7 0 7 0
2009 7 7 0 0
2004 7 6 1 0
1999 7 0 7 0
1998 7 1 6 0
1996 7 2 5 0
1991 7 2 5 0
1989 7 2 4 1
1984 7 7 0 0

ये भी पढ़ेंः पश्चिमी दिल्ली में लगा कई किलोमीटर लंबा जाम, सड़क पर रेंगते रहे वाहन; लोगों का गर्मी से हुआ बुरा हाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.