Mumbai Crime: 'पति की वजह से मै...' आपर्टमेंट से महिला ने लगाई छलांग, घर में मृत पाए गए दो बच्चे; पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
नासिक में महिला ने सुसाइड करने से पहले अपने पति के खिलाफ कुछ इल्जाम लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने बुधवार सुबह सात बजे कोणार्क नगर इलाके में हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी।पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। वहीं महिला ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।
पीटीआई, नासिक। महाराष्ट्र के नासिक शहर में बुधवार को एक 30 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर लिया। वहीं, उनके दो बच्चे घर में मृत पाए गए। पुलिस को संदेश है कि अश्विनी निकुंभ नामक महिला ने सुसाइड से पहले अपने दोनों बच्चों आराध्या (8) और अगस्त्य (2) को जहर दे दिया।
महिला ने आपर्टमेंट से लगाई छलांग
बता दें कि महिला ने सुसाइड करने से पहले अपने पति के खिलाफ कुछ इल्जाम लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। पुलिस ने जानकारी दी कि महिला ने बुधवार सुबह सात बजे कोणार्क नगर इलाके में हरि वंदन अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी।
पति की वजह से उठा रही हूं ये कदम...
पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा,"मेरे पति (स्वप्निल) ने मुझे प्रताड़ित किया। वहीं, महिला ने रिकॉर्ड किए वीडियो में कहा था," मैं अपने पति से परेशान होकर ये कदम उठा रही हूं।" अश्विनी निकुंभ ने वीडियो को रिश्तेदारों से शेयर भी किए।