Maneka Gandhi Nomination: मेनका गांधी ने सुलतानपुर से भरा नामांकन, बोलीं- इस बार चुनौती कम है
भाजपा नेता और सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने नामांकन दाखिल करने से पहले सुल्तानपुर में रोड शो किया। मेनका गांधी का रोड शो अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा विधायक विनोद सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पयागीपुर चौराहे समेत अन्य स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। भाजपा नेता और सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार मेनका गांधी ने नामांकन दाखिल किया। इससे पहले सुलतानपुर में रोड शो किया। मेनका गांधी का रोड शो अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक विनोद सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पयागीपुर चौराहे समेत अन्य स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया। मेनका गांधी कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगी। इसके बाद दीवानी के पास निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगी।