Prayagraj News: प्रेमिका के घर में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
राजकुमार यादव ऑटो चलाता था वह रात को अपनी आटो घर से करीब सौ मीटर दूर सोनू पाल के मकान के पास खड़ी करता था। सोनू मुंबई में रहता है। घर पर उनकी पत्नी सविता चार बच्चों के साथ रहती है। मृतक के छोटे भाई का आरोप है कि राजकुमार का सविता से प्रेम संबंध था। उसी महिला को लेकर कुछ दिनों से उनका भाई परेशान रहता था।
संवाद सूत्र, जागरण चायल। सराय अकिल क्षेत्र के कोटिया में सोमवार की सुबह एक युवक का शव प्रेमिका के घर में फंदे पर झूलता हुआ मिला है। सुबह इसकी जानकारी स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कुटिया गांव निवासी छेदी लाल प्रयागराज स्थिर एक दूध डेयरी में काम करते हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा राजकुमार यादव आटो चालक थे। अपना निजी आटो चलाता था। स्वजनों के मुताबिक वह रात को अपनी आटो घर से करीब सौ मीटर दूर गांव के सोनू पाल पुत्र फूलचंद पाल के मकान के पास खड़ी करता था।
इसे भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर को लेकर आया नया निर्देश, अब रुपये न हों, तब भी तीन दिन तक निर्बाध मिलती रहेगी बिजली
स्वजनों का कहना है कि सोनू मुंबई में रहता है । घर पर उनकी पत्नी सविता चार बच्चों के साथ रहती है। मृतक के छोटे भाई सत्यम आरोप है कि राजकुमार का सविता से प्रेम संबंध होने के चलते वह अक्सर उसके घर आता जाता था। उसी महिला को लेकर कुछ दिनों से उनका भाई परेशान रहता था।
इसे भी पढ़ें-जमीन पर कब्जे को लेकर जमकर हुआ बवाल, एक शख्स को लगी गोली, गुस्से में फूंकी दो बाइक
रविवार की रात राजकुमार स्वजनों से एक निमंत्रण में शामिल होने की बात कह कर निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह करीब छह बजे उसका शव सोनू पाल के घर में फंदे पर लटका हुआ होने की जानकारी स्वजनों को मिली। घटना की जानकारी होने के बाद स्वजन रोते बिलखते पहुंचे।
स्वजनों ने महिला पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी की। भाई से तहरीर लेकर पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर स्वजनों में कोहराम मचा रहा।