Move to Jagran APP

Domariyaganj Lok Sabha: 47 साल बाद डुमरियागंज में सबसे कम प्रत्याशी, इस लोकसभा सीट पर बढ़ गई संख्‍या

Domariyaganj lok sabha election 2024 डुमरियागंज में 1980 से लेकर 2019 तक के 11 चुनाव में ऐसी स्थिति नहीं आयी थी जब इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में रहे हों हर बार उनकी संख्या इससे अधिक रही है। बस्ती मंडल की तीनों सीटों-डुमरियागंज बस्ती व संतकबीर नगर में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा। 1980 में नौ उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Published: Sat, 11 May 2024 11:27 AM (IST)Updated: Sat, 11 May 2024 12:58 PM (IST)
बस्ती मंडल की तीनों सीटों-डुमरियागंज, बस्ती व संतकबीर नगर में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वर्तमान लोकसभा चुनाव ऐसा है, जब डुमरियागंज में 47 साल के इतिहास में अब तक के सबसे कम प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इससे पहले आपात काल के बाद हुए चुनाव यानी 1977 तक प्रत्याशियों की संख्या कम रहती थी। उस दौर में चुनाव को लेकर इतनी जागरूकता भी नहीं थी।

1980 से लेकर 2019 तक के 11 चुनाव में ऐसी स्थिति नहीं आयी थी, जब इस सीट पर छह प्रत्याशी मैदान में रहे हों, हर बार उनकी संख्या इससे अधिक रही है। बस्ती मंडल की तीनों सीटों-डुमरियागंज, बस्ती व संतकबीर नगर में छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आम बीनने निकले बच्‍चे पर कुत्तों ने किया हमला, जान बचाने के लिए चिल्‍लाता रहा मासूम लेकिन...

गुरुवार को यहां नाम वापसी का अंतिम दिन था। लेकिन किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। भाजपा के जगदंबिका पाल, सपा के कुशल तिवारी, बसपा के मोहम्मद नदीम, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अमर सिंह चौधरी, पीस पार्टी के नौशाद आजम व निर्दल किरन देवी मैदान में हैं। 2019 में हुए 17वीं लोकसभा के चुनाव में यहां 10 प्रत्याशी थे जबकि 2014 में 17 उम्मीदवारों ने दावेदारी की थी। 1980 में नौ उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था।

संतकबीर नगर में बढ़ गई प्रत्याशियों की संख्या

संतकबीर नगर में इस चुनाव में 2019 के मुकाबले प्रत्याशियों की संख्या बढ़ गई है। पिछले साल सात प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था जबकि इस बार 11 मैदान में होंगे। इस सीट पर भी 17वीं लोकसभा के चुनाव को छोड़ दें तो इस बार प्रत्याशियों की संख्या सबसे कम है। 1980 से लेकर 2014 तक, हर चुनाव में यहां 11 से अधिक ने दावेदारी की थी।

इसे भी पढ़ें-'बुलडोजर तैयार है टीम जाएगी, खाते में भेज दो खर्चा', अब इस जुगाड़ से लोगों को ठग रहे हैं जालसाज

बस्ती में मैदान में होंगे 13वीं लोकसभा के बराबर प्रत्याशी

बस्ती लोकसभा सीट पर इस बार नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पहले 1999 में हुए 13वीं लोकसभा के चुनाव में भी इतने ही प्रत्याशियों ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। 2004 से लेकर 2019 तक हर चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या नौ से अधिक रही है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.